DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

International Yoga Day: जानें, पीएम मोदी ने कब और कैसे की विश्व योग दिवस मनाने की शुरुआत

नई दिल्ली,एजेंसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का गूढ़ उद्देश्य केवल शारीरिक व्यायाम नहीं था बल्कि मानव चेतना को पुनः अंतरिक्षीय संतुलन में लाना आत्मा और ब्रह्मांड के बीच बंद हो चुके संवाद को फिर से खोलना है। विश्व योग दिवस एक आधुनिक उत्सव नहीं, बल्कि प्राचीन भारतीय तंत्र और ऋषि परंपरा का पुनर्जागरण है। यह दिन केवल आसनों का नहीं, बल्कि भीतर की ऊर्जा को ब्रह्मांड से जोड़ने का कालखण्ड है।

International Yoga Day

जानें, पीएम मोदी ने कब और कैसे की विश्व योग दिवस मनाने की शुरुआत
भारत का योग आज दुनिया भर में फैल गया है। पूरी दुनिया योग करके स्वस्थ रहने का मंत्र जान गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के समक्ष योग करके उसकी लोकप्रियता को और भी ज्यादा बढ़ाया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बदौलत पूरा संसार 21 जून को विश्व योग दिवस मनाता है। इसे मात्र एक दिन ही नहीं नियमित रूप से प्रतिदिन योग करना चाहिए। इसलिए जरूरी है कि आप सिर्फ स्वयं ही योग न करें, बल्कि दूसरों को भी प्रेरित करते रहें।

इसके साथ किसी बीमारी को दूर करने के लिए ही नहीं बल्कि स्वस्थ रहने पर सदा स्वस्थ बने रहने के लिए भी योग करना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी दिनचर्या में योग के लिए समय निर्धारित करना चाहिए।

ऐसा नहीं है कि इसके किसी खास उम्र के लोग कर सकते हैं। बच्चों, बड़ों और बुजुर्गों सभी के लिए योग लाभदायक होता है। उम्र का कोई भी पड़ाव हो, उसके अनुसार योगासन है और उसका लाभ जिंदगी को दुरुस्त करने में मिलता है। 

विश्व योग दिवस 21 जून को मनाते हैं। इसके पीछे एक खास बात भी है। यह दिन वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है। योग भी मनुष्य को लंबा जीवन प्रदान करता है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में 21 जून को विश्व योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था।

महासभा ने 90 दिन के अन्दर इस प्रस्ताव को पूर्ण बहुमत से पारित कर दिया। बताया जाता है सबसे कम समय इस प्रस्ताव को पास किए जाने का रिकॉर्ड भी बना। इसके बाद 21 जून, 2015 को पहली बार विश्व योग दिवस मनाया।

Exit mobile version