कोरबा। ओडिशा में एनटीपीसी की तालचेर सुपर थर्मल पॉवर स्टेशन में इंटक समर्थित एनटीपीसी इम्प्लाइज यूनियन ने 284 मत हासिल कर जीत हसिल की है। यह जानकारी जारी प्रेस विज्ञप्ति में एडीशन सेंट्रल लीडर केपी चंद्रवंशी ने दी है और यह कहा है कि इंटक की यह जीत ऐतिहासिक है। सेंट्रल लीडर बाबर सलीम पाशा की बेहतर रणनीति से इंटक के पक्ष में सकारात्मक परिणाम सामने आया। बीएमएस समर्थित विद्युत कर्मचारी संघ को 221 मत प्राप्त हुए।
तालचेर सुपर थर्मल पावर स्टेशन में इंटक की ऐतहासिक जीत: चंद्रवंशी
