DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

IPL ऑक्शन-प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा ₹14.20-14.20 करोड़ में बिके:दोनों को CSK ने बेस प्राइस से 47 गुना ज्यादा कीमत में खरीदा; ग्रीन सबसे महंगे विदेशी

अबू धाबी,एजेंसी। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन IPL इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें मंगलवार को अबु धाबी में चल रहे मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ रुपए में खरीदा। ग्रीन ने अपने ही देश के मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ा। उन्हें 2024 में KKR ने ही 24.75 करोड़ रुपए में खरीदा था। ऋषभ पंत (27 करोड़) इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।

20 साल के प्रशांत वीर और 19 साल के कार्तिक शर्मा एक समान 14.20-14.20 करोड़ में बिके हैं। दोनों को CSK ने 30 लाख की बेस प्राइस से 47 गुना ज्यादा कीमत देकर खरीदा। प्रशांत उत्तर प्रदेश के हैं, जबकि कार्तिक राजस्थान के हैं। इनके अलावा, जम्मू एंड कश्मीर के आकिब नबी डार को 8.40 करोड़ रुपए में में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा।

तेज गेंदबाजों के सेट में कोलकाता ने श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना (18 करोड़) को अपने साथ जोड़ा न्यूजीलैंड के जैकब डफी को RCB और एनरिक नॉर्त्या को LSG ने 2-2 करोड़ में खरीदा।

स्पिनर्स रवि बिश्नोई को RR ने 7.20 करोड़ में खरीदा। वेंकटेश अय्यर को RCB ने महज 7 करोड़ रुपए में खरीद लिया। उन्हें 2024 के मेगा ऑक्शन में KKR ने 23.75 करोड़ में खरीदा था।

ग्रीन को 18 करोड़ रुपए ही मिलेंगे

कोलकाता ने भले ही कैमरन ग्रीन को 25.2 करोड़ में खरीदा है, ग्रीन को 18 करोड़ रुपए ही मिलेंगे। 7.2 करोड़ रुपए BCCI के वेलफेयर फंड में जमा करा दिए जाएंगे। BCCI ने पिछले साल ही विदेशी खिलाड़ियों के लिए मिनी ऑक्शन में 18 करोड़ रुपए की अपर लिमिट तय कर दी थी। ताकि विदेशी खिलाड़ी ज्यादा डिमांड का अनुचित फायदा न उठा पाएं।

अब तक की नीलामी की खास बातें

  • कुल 25 प्लेयर्स बिके हैं। इनमें 10 विदेशी हैं।
  • 10 फ्रेंचाइजी अब तक 119.10 करोड़ खर्च कर चुकी हैं।
  • ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन इस नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। वे 25.20 करोड़ में बिके।

10वें सेट की हाईलाइट्स

  • 10वें सेट में यश राज पुंजा पर राजस्थान रॉयल्स ने 30 लाख की बेस प्राइस पर भरोसा जताया।
  • विग्नेश पुथुर भी 30 लाख में राजस्थान रॉयल्स के खाते में गए। प्रशांत सोलंकी को 30 लाख में KKR ने खरीदा।
  • कर्ण शर्मा, शिवम शुक्ला, कुमार कार्तिकेय सिंह और वहीदुल्लाह जदरान अनसोल्ड रहे।

सुशांत मिश्रा को RR ने 90 लाख में खरीदा

नमन तिवारी को LSG ने एक करोड़ रुपए में खरीदा

अशोक शर्मा को GT ने 90 लाख में खरीदा

8वें सेट की हाईलाइट्स

  • आठवें सेट (विकेटकीपर) में सबसे बड़ा नाम कार्तिक शर्मा रहे। ऑक्शन की शुरुआत में रुचित अहीर और वंश बेदी 30 लाख की बेस प्राइस पर अनसोल्ड रहे, जबकि तुषार रहेजा भी खरीदार नहीं जुटा सके।
  • 30 लाख की बेस प्राइस के साथ उतरे कार्तिक पर टीमों के बीच जबरदस्त बिडिंग हुई और आखिरकार चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 14.20 करोड़ रुपए में खरीद लिया।
  • मुकुल चौधरी को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2.60 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा, जबकि तेजस्वी सिंह को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 3 करोड़ रुपए में खरीदा।

तेजस्वी सिंह को KKR ने 3 करोड़ में खरीदा

राजस्थान के मुकुल चौधरी को LSG ने 2.60 करोड़ में खरीदा

कार्तिक शर्मा भी 14.20 करोड़ में बिके, CSK ने खरीदा

सातवां सेट- अनकैप्ड ऑलराउंडर्स में 3 बिके

  • 7वां सेट अनकैप्ड ऑलराउंडर्स का रहा। इसमें 10 प्लेयर्स थे। इनमें से 3 को खरीदा गया। जबकि 7 अनसोल्ड रहे।
  • आकिब नबी डार को 8.40 करोड़ में DC ने, प्रशांत वीर को 14.20 करोड़ CSK और शिवांग कुमार को 30 लाख SRH ने खरीदा।
  • राजवर्धन हंगरगेकर (40 लाख), तनुष कोटियान (30 लाख), महिपाल लोमरोर (50 लाख), कमलेश नागरकोटी (30 लाख), विजय शंकर (30 लाख), सनवीर सिंह (30 लाख) और एडेन टॉम (30 लाख) अनसोल्ड रहे।

प्रशांत वीर को CSK ने 14.20 करोड़ रुपए में खरीदा

उत्तर प्रदेश के प्रशांत वीर को CSK ने 14.20 करोड़ रुपए में खरीदा है। उन्होंने वे यूपी टी-20 लीग के एमर्जिंग प्लेयर रहे थे। 20 साल के प्रशांत ने 10 मैच में 155.34 के स्ट्राइक रेट से 320 रन बनाए थे। इतना ही नहीं, गेंदबाजी में 8 विकेट भी झटके।

  • आकिब डार 8.40 करोड़ में बिके, DC ने खरीदा

30 लाख रुपए की ब्रस प्राइस वाले आकिब नबी डार को 8.40 करोड़ रुपए में में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा है। पेस बॉलिंग ऑलराउंडर ने पिछले रणजी सीजन के 8 मैचों में 44 विकेट झटके थे।

छठे सेट के सभी प्लेयर्स अनसोल्ड 

छठा सेट अनकैप्ड बैटर्स का था। ऐसे प्लेयर जो एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेल सके हैं। इसमें 6 प्लेयर्स के नाम ऑक्शन पूल में लाए गए। इनमें से आर्या देसाई, यश धुल, अभिनव मनोहर, अनमोलप्रीत सिंह, अथर्व तायडे और अभिनव तेजराना अनसोल्ड रहे।

5वें सेट में 2 स्पिनर्स बिके, बिश्नोई को RR ने लिया

पांचवां सेट स्पिन गेंदबाजों का था। 5 प्लेयर्स के सेट में 2 खिलाड़ी ही बिके। रवि बिश्नोई को राजस्थान रॉयल्स ने 7.20 करोड़ रुपए में खरीदा। जबकि, कैरेबियाई स्पिनर अकील हुसैन को CSK ने 2 करोड़ में अपने खेमे में शामिल किया। मुजीब उर रहमान, महीश तीक्ष्णा और राहुल चहर पर किसी ने बोली नहीं लगाई।

अकील हुसैन को CSK ने 2 करोड़ में खरीदा

रवि बिश्नोई को राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा, 7.20 करोड़ में बिके

चौथा सेट- 3 तेज गेंदबाज ही बिके, 6 अनसोल्ड

फास्ट बॉलर्स के सेट में 9 प्लेयर्स के नाम पुकारे गए। इनमें से मथीशा पथिराना को 18 करोड़ में KKR जैकब डफी को RCB ने और एनरिक नॉर्त्या- LSF ने 2-2 करोड़ रुपए में खरीदा। वहीं, फजलहक फारूकी, स्पेंसर जॉनसन, जेराल्ड कूट्जी, शिवम मावी, मैट हेनरी और आकाश दीप अनसोल्ड रहे।

नॉर्त्या को LSG ने 2 करोड़ में खरीदा

पथिराना 18 करोड़ में बिके, KKR ने खरीदा

फिन को KKR ने खरीदा



डकेट दिल्ली के साथ गए, बेस प्राइस 2 करोड़ में बिके



डी कॉक एक करोड़ रुपए में बिके, MI ने खरीदा



23 करोड़ के वेंकटेश 7 करोड़ में बिके, RCB ने खरीदा



पिछली बार 23.75 करोड़ रुपए में बिकने वाले वेंकटेश अय्यर महज 7 करोड़ रुपए में बिक गए। उन्हें RCB ने खरीदा। दूसरे सेट में 7 खिलाड़ियों के नाम थे, इनमें से 2 खिलाड़ी ही बिके। वनिंदु हसरंगा को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा। गस एटकिंसन, दीपक हुड्डा, लियम लिविंगस्टन, वियान मुल्डर और रचिन रवींद्र अनसोल्ड रहे।





पहले सेट में सिर्फ दो प्लेयर ही बिके, 4 अनसोल्ड रहे



ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन IPL इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ रुपए में खरीदा। ग्रीन ने अपने ही देश के मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ा। उन्हें 2024 में KKR ने ही 24.75 करोड़ रुपए में खरीदा था।
पहले सेट में 6 प्लेयर्स ऑक्शन पूल पर लाए गए। इसमें से 2 ही बिके। डेविड मिलर को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा।




जेक फ्रेजर-मैकगर्क, डेवोन कॉन्वे, सरफराज खान और पृथ्वी शॉ अनसोल्ड रहे हैं। उन पर किसी ने बोली नहीं लगाई।

डेविड मिलर 2 करोड़ में दिल्ली में शामिल साउथ अफ्रीका के डेविड मिलर को उनकी बेस प्राइस 2 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। मिलर IPL के 141 मैचों में 3077 रन बना चुके हैं। वे पिछला सीजन लखनऊ सुपर जाएंट्स से खेले थे।

जेक फ्रेजर-मैकगर्क अनसोल्ड रहेऑस्ट्रेलिया के ओपनर जेक फ्रेजर-मैकगर्क अनसोल्ड रह गए। उन्हें कोई खरीददार नहीं मिला। मैकगर्क की बेस प्राइस 2 करोड़ थी। वे पहली दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने 15 IPL मैचों में 385 रन बनाए हैं।


किस टीम में सबसे ज्यादा जगह खाली?

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) में सबसे ज्यादा 13 प्लेयर्स की जगह खाली है। टीम ने 12 ही प्लेयर्स रिटेन किए, टीम ऑक्शन में 6 विदेशी प्लेयर्स को भी खरीदेगी। पंजाब किंग्स (PBKS) में सबसे कम 4 ही प्लेयर्स की जगह है, पिछली रनर-अप टीम ने 21 प्लेयर्स को रिटेन किया। एक टीम में 22 से 25 प्लेयर्स शामिल हो सकते हैं। पंजाब के बाद मुंबई इंडियंस (MI) और गुजरात टाइटंस (GT) में 5-5 प्लेयर्स की जगह खाली है।

  • जैकब डफी को RCB ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा

Exit mobile version