DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

IPL फाइनल कल-अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट्स का किराया 25 हजार:रात 12.30 बजे तक चलेगी मेट्रो; स्टेडियम की 80 हजार सीटें ऑनलाइन बिकीं

अहमदाबाद,एजेंसी। IPL का फाइनल मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। फाइनल की क्लोजिंग सेरेमनी की थीम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ होगी। कार्यक्रम में तीनों सेनाओं के प्रमुखों को इनवाइट किया गया है।

हालांकि, अब तक इनके ऑफिस से सेरेमनी शामिल होने की पुष्टि नहीं हुई है। पूरे स्टेडियम को तिरंगे रंग की लाइट से सजाया जाएगा और इस दौरान सिंगर शंकर महादेवन का लाइव कॉन्सर्ट होगा।

उधर, सोमवार को दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई और चंडीगढ़ से अहमदाबाद आने वाली फ्लाइट्स का किराया 25 हजार तक पहुंच गया है। सामान्य दिनों में यह किराया 3500 से 5000 तक रहता है। इसी तरह, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर 80 हजार टिकट बिक चुके हैं। अहमदाबाद स्टेडियम में दर्शकों की क्षमता 1.32 लाख है। 25,000 सीटें रिजर्व रखी गई हैं

Exit mobile version