DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

मई के पहले सप्ताह से मिल सकती हैं IPL टिकटें:RCB के ऑफिशियल साइट से खरीदनी होगी, 10 और 13 मई को रायपुर में मुकाबला

रायपुर, एजेंसी। राजधानी रायपुर में 10 और 13 मई को होने वाले दो हाईवोल्टेज आईपीएल मैचों को लेकर टिकट बुकिंग मई के पहले सप्ताह से शुरू हो सकती है। हालांकि इस मामले में आधिकारिक अपडेट आना की संभावना है।

10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) vs मुंबई इंडियंस और 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे।

अब तक अपडेट के मुताबिक आरसीबी की टीम 8 मई को रायपुर पहुंचेगी और यहां 6 दिन तक रहेगी। टीम मैदान पर प्रैक्टिस भी करेगी। मुंबई इंडियंस की टीम भी 8 मई के बाद राजधानी पहुंचने की संभावना है।

2 हजार का हो सकता सबसे सस्ता टिकट

टिकट आरसीबी की आधिकारिक वेबसाइट से ही ऑनलाइन बुक किए जाएंगे। सबसे सस्ती टिकट रू.2000 की होगी। इसके अलावा रू.2500, रू.3500, रू.5000 और रू.8000 तक की कैटेगरी में होगी।

इसके अलावा प्लैटिनम सीटों के सामने लगे कांच के पैनल हटा दिए गए हैं। अब दर्शक खिलाड़ियों को बिना किसी रुकावट के और करीब से देख सकेंगे। मैच के बाद सुरक्षा कारणों से कांच फिर लगा दिए जाएंगे।

Exit mobile version