DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

12 करोड़ के IPO को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, ग्रे मार्केट में दहाड़ रहा यह शेयर

मुंबई, एजेंसी। गोल्डलाइन फार्मास्युटिकल (Goldline Pharmaceutical) के आईपीओ को निवेशकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में 46% से ज्यादा प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं, जिससे मजबूत लिस्टिंग की उम्मीद बढ़ गई है। कंपनी के शेयर मंगलवार, 19 मई को बाजार में लिस्ट होंगे। आईपीओ 12 मई को खुला था और 14 मई तक निवेश के लिए उपलब्ध रहा।

43 रुपए का शेयर, GMP पहुंचा 20 रुपए

आईपीओ में कंपनी ने शेयर का इश्यू प्राइस 43 रुपए तय किया था। वहीं ग्रे मार्केट में इसका प्रीमियम 20 रुपए तक पहुंच गया है। मौजूदा GMP के हिसाब से शेयर करीब 63 रुपए पर लिस्ट हो सकता है। इससे आईपीओ में शेयर पाने वाले निवेशकों को लिस्टिंग के दिन 46% से ज्यादा मुनाफे की उम्मीद है। कंपनी के आईपीओ का कुल आकार करीब 12 करोड़ रुपए था।

IPO पर 840 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन

गोल्डलाइन फार्मास्युटिकल के आईपीओ को कुल 840.74 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

  • रिटेल निवेशकों का हिस्सा 881.15 गुना भरा
  • NII कैटेगरी में 1662.04 गुना आवेदन आए
  • QIB हिस्सा 180.22 गुना सब्सक्राइब हुआ

रिटेल निवेशक अधिकतम 2 लॉट के लिए आवेदन कर सकते थे। दो लॉट में कुल 6000 शेयर शामिल थे, जिसके लिए लगभग 2.58 लाख रुपये निवेश करने पड़े।

क्या करती है कंपनी?

गोल्डलाइन फार्मास्युटिकल लिमिटेड, Goldline ब्रांड नाम से फार्मास्युटिकल प्रोडक्ट्स की मार्केटिंग का कारोबार करती है। कंपनी की प्रॉडक्ट्स रेंज को गोल्डलाइन फार्मा, गोल्डलाइन कार्डिनल, गोल्डलाइन आयुष्मान, गोल्डलाइन इनलाइफ और गोल्डलाइन वेलनेस इन 5 सेगमेंट्स में बांटा गया है।

कंपनी खुद दवाओं का निर्माण नहीं करती, बल्कि थर्ड पार्टी मैन्युफैक्चरर्स के जरिए प्रोडक्ट तैयार करवाती है। फिलहाल कंपनी 15 मैन्युफैक्चरर्स और 7 डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ काम कर रही है। इसके उत्पाद महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, तमिलनाडु, राजस्थान और बिहार जैसे राज्यों में उपलब्ध हैं।

Exit mobile version