DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

IPS अमित कुमार केंद्र में ADG पद के लिए इम्पैनल्ड:30 आईपीएस अफसरों में छत्तीसगढ़ इंटेलिजेंस चीफ का भी नाम, 1998 बैच के हैं अधिकारी

रायपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ कैडर के 1998 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अमित कुमार को केंद्र सरकार ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) रैंक के लिए इम्पैनल कर लिया है। वे वर्तमान में छत्तीसगढ़ पुलिस में एडीजी इंटेलिजेंस के पद पर पदस्थ हैं। उन्हें यह जिम्मेदारी जनवरी 2024 में सौंपी गई थी।

केंद्र सरकार की ओर से जारी आदेश में 1998 बैच के कुल 30 आईपीएस अधिकारियों को एडीजी या समकक्ष पदों के लिए पैनल में शामिल किया गया है। जिसमें अमित कुमार का नाम भी प्रमुख रूप से शामिल है।

इम्पैनलमेंट के बाद यदि अमित कुमार की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति होती है, तो उन्हें केंद्र सरकार में एडीजी रैंक पर तैनाती मिल सकती है। इसे छत्तीसगढ़ कैडर के लिए भी महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

पहले भी केंद्र में निभा चुके हैं अहम जिम्मेदारी

IPS अमित कुमार इससे पहले केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर केंद्रीय जांच ब्यूरो में संयुक्त निदेशक के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। राज्य पुलिस सेवा के दौरान उन्होंने रायपुर, राजनांदगांव, बीजापुर, जांजगीर और दुर्ग जिलों में पुलिस अधीक्षक के रूप में भी काम किया है। इन जिलों में उनके कार्यकाल को प्रशासनिक सख्ती और बेहतर कानून व्यवस्था के लिए जाना जाता है।

राष्ट्रपति पुलिस पदक से भी हो चुके हैं सम्मानित

IPS अमित कुमार की ईमानदार कार्यशैली और प्रशासनिक दक्षता के लिए उन्हें जनवरी 2025 में राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया था। छत्तीसगढ़ पुलिस में उन्हें अनुभवी और प्रभावी अधिकारियों में गिना जाता है।

आदेश की कॉपी

Exit mobile version