DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

इजराइल बोला- खामेनेई मॉडर्न हिटलर, उन्हें जीने का हक नहीं:ईरान ने अस्पताल पर मिसाइलें दागीं, 176 घायल; इजराइली हमले में 639 ईरानियों की मौत

तेहरान/तेल अवीव,एजेंसी। इजराइल ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को मॉडर्न हिटलर कहा है। इजराइली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने गुरुवार को कहा कि खामेनेई मॉडर्न हिटलर हैं। उनके जैसे तानाशाह को जीने का अधिकार नहीं है। उन्होंने हमेशा अपने एजेंटों के जरिए इजराइल को खत्म करना चाहा है।

ईरान ने आज सुबह इजराइल के चार शहरों तेल अवीव, बीर्शेबा, रमत गण और होलोन पर 30 मिसाइलें दागीं। इनमें 7 मिसाइलों को इजराइली डिफेंस सिस्टम रोकने में नाकामयाब रहा। इसमें 176 लोग घायल हुए हैं। 6 लोगों की हालत गंभीर है।

बीर्शेबा में एक अस्पताल सोरोका मेडिकल सेंटर पर मिसाइल गिरी। इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान जानबूझकर इजराइली नागरिकों और अस्पतालों को निशाना बना रहा है। हम तेहरान में बैठे अत्याचारियों से इसकी पूरी कीमत वसूलेंगे।

ईरान और इजराइल के बीच जंग सातवें दिन में पहुंच गई है। अब तक इजराइल के 24 लोग मारे गए हैं। वहीं, वॉशिंगटन स्थित एक ह्यूमन राइट्स ग्रुप ने दावा किया है कि ईरान में मौत का आंकड़ा अब 639 हो चुका है और 1329 लोग घायल हुए हैं।

इजराइल ने भी ईरान में अराक हैवी वॉटर रिएक्टर पर हमला किया। हमले के बाद हुए नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। हमले से कुछ घंटे पहले ही इजराइली सेना (IDF) ने अराक और खोंडब शहर के लोगों को इलाका खाली करने की चेतावनी दी थी।

अराक में हैवी वाटर रिएक्टर है। यह फैसिलिटी ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम का एक अहम हिस्सा है। इसके साथ ही अराक में बड़े पैमाने पर हथियारों का उत्पादन होता है।

ईरान की अराक हैवी वाटर न्यूक्लियर फैसिलिटी। तस्वीर साल 2011 की है।

ईरान की अराक हैवी वाटर न्यूक्लियर फैसिलिटी। तस्वीर साल 2011 की है।

इजराइल पर ईरान के हमले की 5 फुटेज…

ईरान ने इजराइल में बीर्शेबा शहर पर मिसाइलें दागीं। इसमें से एक सोरोका हॉस्पिटल पर गिरी, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।

सोरोका अस्पताल इजराइल के सबसे अच्छे अस्पतालों में से एक है। यह नेगेव इलाके के लोगों का इलाज करता है।

इजराइल के बीर्शेबा में सोरोका मेडिकल सेंटर में गुरुवार को ईरानी मिसाइल हमले के बाद धुआं उठता हुआ।

ईरान के हमले के बाद सोरोका अस्पताल में लगी आग को बुझाती रेस्क्यू टीम।

इजराइल की राजधानी तेल अवीव के पास होलोन शहर में ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल हमले में एक इमारत तबाह हो गई।

Exit mobile version