DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

इजराइल ने ईरानियों से कहा- मिलिट्री लोकेशन खाली करो:रक्षा मंत्रालय को निशाना बनाया; तेहरान में कश्मीरी स्टूडेंट्स घायल, ईरान ने इजराइली रिफाइनरी पर मिसाइलें दागीं

तेहरान/तेल अवीव, एजेंसी। ईरान और इजराइल ने शनिवार देर रात एक बार फिर एक-दूसरे पर कई मिसाइलें दागीं। दोनों देशों के बीच बीते 3 दिनों से संघर्ष जारी है। इजराइली डिफेंस फोर्स (IDF) ने ईरान में मिलिट्री हथियार फैक्ट्रियों और उनके आसपास रहने वाले नागरिकों को तुरंत इलाका खाली करने की चेतावनी दी है।

IDF के कर्नल अविचय अद्री ने X पर पोस्ट में कहा कि हथियार फैक्ट्रियों के पास रहना ईरानियों के लिए खतरनाक हो सकता है। इजराइल ने ईरान के तेहरान और बुशहर में ऑयल डिपो और गैस रिफाइनरी समेत कई ठिकानों पर हमले किए हैं।

इजराइल का दावा है कि उसने तेहरान में रक्षा मंत्रालय को भी निशाना बनाया है। पिछले तीन दिनों के दौरान इजराइली हमले से ईरान में 138 लोग मारे जा चुके हैं, जिनमें 9 न्यूक्लियर साइंटिस्ट और 20 से ज्यादा ईरानी कमांडर्स शामिल हैं। जबकि 350 से ज्यादा लोग घायल हैं।

इजराइल ने रविवार दोपहर तेहरान के हुजत दोस्त अली हॉस्टल पर हमला किया, जिसमें कुछ कश्मीरी स्टूडेंट्स घायल हुए हैं। वहीं, ईरान ने भी इजराइल पर 150 से ज्यादा मिसाइलें दागी हैं। इसमें 14 इजराइली मारे गए हैं और 380 घायल हैं।

इजराइल-ईरान संघर्ष

ईरान ने शनिवार देर रात इजराइल पर हवाई हमले किए।

इजराइल की राजधानी तेलअवीव पर ईरानी हमले का फुटेज।

इजराइल के हमले में ईरान की राजधानी तेहरान के रिहाइशी इलाके में आग लग गई।

इजराइल-ईरान संघर्ष का तीसरा दिन, 10 पॉइंट्स में बड़ी बातें

1. इजराइल ने ‘ऑपरेशन राइजिंग लॉयन’ शुरू किया। ईरान पर 200 फाइटर जेट्स से हमला किया था।

2. इजराइली ऑपरेशन में ईरान के 9 वैज्ञानिक, 20 से ज्यादा मिलिट्री कमांडर मारे गए।

3. ईरान ने पलटवार किया, इसे ‘ट्रू प्रॉमिस थ्री’ नाम दिया। 150 से ज्यादा मिसाइलें दागीं।

4. ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइल से इजराइली रक्षा मंत्रालय को हिट करने का दावा किया।

5. नेतन्याहू ने पीएम मोदी से बातचीत की और हालात की जानकारी दी।

6. ट्रम्प ने धमकी दी, कहा- ईरान परमाणु समझौता करे वरना बड़ा हमला होगा।

7. इजराइली राष्ट्रपति को सुरक्षित ठिकाने पर शिफ्ट किया गया।

8. ईरान ने इजराइल के तीन F-35 विमान गिराने का दावा किया।

9. इजराइल में 14 की मौत। 7 सैनिक समेत 380 लोग घायल।

10. ईरान और अमेरिका के बीच शनिवार को न्यूक्लियर वार्ता रद्द हो गई।

Exit mobile version