तेहरान/तेल अवीव, एजेंसी। इजराइल और ईरान के बीच 13 जून से लगातार चौथे दिन संघर्ष जारी है। इजराइल ने सोमवार को दावा किया कि उसने ईरान के एयरस्पेस को पूरी तरह अपने काबू में कर लिया है।
इजराइल डिफेंस फोर्स (IDF) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पश्चिमी ईरान से लेकर राजधानी तेहरान तक आसमान पर अब इजराइली एयरफोर्स का कंट्रोल है।
IDF के मुताबिक, इजराइल ने 50 से ज्यादा फाइटर जेट्स और एयरक्राफ्ट्स से ईरान पर हवाई हमले किए और 120 से ज्यादा मिसाइल लॉन्चर्स नष्ट कर दिए। यह ईरान के पास मौजूद मिसाइल लॉन्चर्स का एक तिहाई है।
इजराइल ने रविवार रात ईरान के विदेश मंत्रालय पर हमला किया था। इसमें 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। 14 जून को इजराइली सेना ने ईरानी रक्षा मंत्रालय पर भी हमला किया था।
ईरान के हमले में आज 8 इजराइलियों की मौत ईरान में अब तक 224 लोग इजराइली हमलों से मारे गए हैं, जबकि 1,277 से ज्यादा घायल हैं। अमेरिका में स्थित ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स ग्रुप ने ईरान में 406 लोगों के मारे जाने का दावा किया है।
ईरान भी लगातार जवाबी कार्रवाई कर रहा है। सोमवार सुबह ईरानी सेना ने सेंट्रल इजराइल में कई जगहों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। इसमें 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 200 से ज्यादा लोग घायल हैं।
पिछले 4 दिनों के दौरान इजराइल में ईरान का यह सबसे बड़ा हमला है। ईरानी हमलों से इजराइल में अब तक 24 लोग मारे गए हैं, जबकि 600 से ज्यादा घायल हैं।
इजराइल-ईरान संघर्ष की फुटेज…
ईरान के विदेश मंत्रालय पर हमले के बाद जगह-जगह मलबा बिखरा पड़ा है।
इजराइल के हाइफा में ईरान का बैलिस्टिक मिसाइल से हमला।
इजराइल के बत याम में ईरानी हमले के बाद की तस्वीर।

इजरायली एयरफोर्स ने पूर्वी ईरान के मशहद एयरपोर्ट पर रीफ्यूलिंग प्लेन पर हमला किया।
जॉर्डन के एक नागरिक ने ईरानी मिसाइलों के साथ एक फोटो पोस्ट की और लिखा- मेरे बच्चों के बच्चों के लिए एक तस्वीर। जॉर्डन इजराइल से सटा देश है।
