DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

नवा-रायपुर में 90 एकड़ जमीन IT-IITS को प्रीमियम-दर पर मिलेगा:जुलाई से नवंबर तक का चना दिसंबर तक बांटा जाएगा

रायपुर,एजेंसी। आज मंगलवार को नया रायपुर मंत्रालय में साय कैबिनेट की बैठक हुई। जिसमें पीडीएस में चना वितरण और आईटी उद्योग के लिए भूमि आबंटन करने का फैसला लिया गया है। नवा रायपुर में 90 एकड़ भूमि आईटी/आईआईटीएस उद्योग को रियायती प्रीमियम दर पर आबंटित होगी।

वहीं, जुलाई से नवंबर 2025 तक जिन हितग्राहियों को चना नहीं मिला है, उन्हें दिसंबर 2025 तक पात्रतानुसार वितरण किया जाएगा।

आज मंगलवार को नया रायपुर मंत्रालय में साय कैबिनेट की बैठक हुई।

साय कैबिनेट के फैसले…

पीडीएस में चना वितरण

  • अनुसूचित क्षेत्र और माड़ा पॉकेट क्षेत्र के अंत्योदय और प्राथमिकता श्रेणी परिवारों के लिए 2 किलो चना की खरीदी NeML ई-ऑक्शन प्लेटफार्म से होगी।
  • खरीदी पर अधिकतम 0.25% या कम सर्विस चार्ज लगेगा।
  • जुलाई से नवंबर 2025 तक जिन हितग्राहियों को चना नहीं मिला है, उन्हें दिसंबर 2025 तक पात्रतानुसार वितरण किया जाएगा।

आईटी उद्योग के लिए भूमि आबंटन

इससे नवा रायपुर में तकनीकी व आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। शहरीकरण और आधारभूत संरचना विकास को बल मिलेगा।

नवा रायपुर में 90 एकड़ भूमि आईटी/आईआईटीएस उद्योग को रियायती प्रीमियम दर पर आबंटित होगी।

उद्देश्य- आईटी क्षेत्र में निवेश आकर्षित करना, औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन।

Exit mobile version