DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

शाम होते ही सुनालिया पुल से निकलना मुश्किल: आए दिन हो रहा ट्रैफिक जाम

कोरबा। शनिवार को कोरबा शहर में सुनालिया पुल के पास शाम 6:00 बजे ट्रैफिक जाम से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया। घंटों तक लोग फंसे रहे। बड़े वाहनों द्वारा जल्दी के फेर में ट्रैफिक रूल को धता बताते हुए कहीं भी वाहन को घूसा देते हैं, जिसके कारण एक की गलती का खामियाजा सैकड़ों लोग भुगतते हैं। आए दिन यहां हो रहे जाम से लोग परेशान हो गए हैं। ट्रैफिक पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण बेपरवाह चालक पुलिस की नजर हटते ही वाहन कहीं भी घूसा देते हैं, जिसके कारण जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है। लोगों ने शाम को ट्रैफिक पुलिस का संख्या बल बढ़ाने की मांग की है, ताकि ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले पर नजर पड़े और जाम की स्थिति निर्मित न हो।

Exit mobile version