DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

जगदलपुर-रायपुर विमान सेवा फिर शुरू हो सकती है:यात्री नहीं मिलने से इंडिगो ने फ्लाइट की थी बंद, अब एलायंस एयर दिखा रहा दिलचस्पी

जगदलपुर , एजेंसी। छत्तीसगढ़ में जगदलपुर-रायपुर विमान सेवा एक बार फिर से शुरू हो सकती है। इस रूट पर इंडिगो की फ्लाइट बंद होने के बाद अब एलायंस एयर अपनी सेवा शुरू करने दिलचस्पी दिखा रहा है। बताया जा रहा है कि, जल्द ही एलायंस एयर अपनी सेवा शुरू कर देगा। फ्लाइट शुरू होने से बस्तर एक बार फिर से हवाई मार्ग से रायपुर से जुड़ जाएगा।

दरअसल, इस रूट पर इंडिगो को पैसेंजर नहीं मिल रहे थे। केवल 60 प्रतिशत ही यात्री इस रूट पर हवाई मार्ग से जा रहे थे। जिससे कंपनी को घाटा हो रहा था। ऐसे में 28 अक्टूबर से इंडिगो ने इस रूट पर विमान सेवा बंद करने का निर्णय लिया था। हालांकि, हौदराबाद के लिए विमान सेवा जारी थी।

वहीं जगदलपुर से जबलपुर, बिलासपुर, दिल्ली के लिए इंडिगो ने अपनी सेवा जारी रखी थी। जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट के डायरेक्टर विदेश कुमार गुप्ता ने कहा कि, एलायंस एयर इस रूट पर फ्लाइट शुरू करने की तैयारी कर रहा है। जल्द ही सेवा का लाभ लोगों को मिल पाएगा।

एलायंस एयर फ्लाइट शुरू करने की तैयारी कर रहा है।

एलायंस एयर फ्लाइट शुरू करने की तैयारी कर रहा है।

सप्ताह में 4 दिन रायपुर के लिए चलती थी इंडिगो फ्लाइट

फ्लाइट सप्ताह में 4 दिन सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को चलती थी। हैदराबाद से जगदलपुर और जगदलपुर से रायपुर और फिर रायपुर से जगदलपुर और जगदलपुर से हैदराबाद के लिए चलती थी। वहीं इंडिगो को रायपुर के लिए एवरेज 60 प्रतिशत यात्री ही मिल रहे थे।

25 अक्टूबर को इंडिगो ने जगदलपुर से रायपुर के लिए अपनी आखिरी उड़ान भरी थी।

25 अक्टूबर को भरी थी आखिरी उड़ान

वहीं, 25 अक्टूबर को इंडिगो ने जगदलपुर से रायपुर के लिए अपनी आखिरी उड़ान भरी थी। इस फ्लाइट से हैदराबाद से 68 पैसेंजर जगदलपुर पहुंचे और यहां से 74 यात्री रायपुर के लिए रवाना हुए थे। वहीं रायपुर से 66 यात्री जगदलपुर आए और यहां से 62 यात्री हैदराबाद के लिए रवाना हुए थे।

इसी साल हुई थी शुरू

इंडिगो ने रायपुर रूट पर इसी साल से अपनी सेवा शुरू की थी। हालांकि, शुरुआत में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा था। लोगों को भी उम्मीद थी कि इंडिगो अब लंबे समय तक अपनी सेवा देगी, लेकिन पिछले 7 महीने में सिर्फ 60 से 68 प्रतिशत कारोबार रहा है। जिसके चलते कंपनी ने सेवा बंद करने का निर्णय लिया है।

बस्तर के लोगों को नुकसान

इंडिगो की सेवा बंद होने से बस्तर के लोगों को इसका सीधा खामियाजा भुगतना पड़ा था। क्योंकि रायपुर तक हवाई सेवा के माध्यम से लोगों को आगे अन्य राज्य जाने बड़ी आसानी से कनेक्टिंग फ्लाइट मिल जाती थी। ऐसे में लोगों का समय बचता था। फ्लाइट बंद किए जाने के निर्णय से लोगों में काफी नाराजगी भी है। लेकिन अब एलायंस एयर की फ्लाइट शुरू होती है तो इसका सीधा फायदा लोगों को मिलेगा।

Exit mobile version