DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

जागृति क्लब ने माताओं का किया गया सम्मान

कोरबा। जागृति क्लब एसईसीएल ढेलवाडीह ने मातृ दिवस पर माताओं का सम्मान किया। कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती की पूजा अर्चना व मंगल वंदना से हुई। इसके बाद माताओं को गुलदस्ता, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सोनिया खूंटे, कौशिल्या कंवर, मीना शर्मा, कोरल वर्मा व सुचित्रा मानिकपुरी, विशिष्ट अतिथि मुकुटधर पांडेय साहित्य भवन की वरिष्ठ कवयित्री कविता जैन, किरण सोनी, निर्मला ब्राह्मणी, रसीदा बानो व अनुसुईया श्रीवास रहीं। अतिथियों ने अपने संबोधन में भारतीय संस्कृति में मां के सर्वोच्च स्थान को मार्मिक शब्दों में बयां की। वृद्धाश्रम की माताओं की बढ़ती संख्या पर चिंता जताई। कार्यक्रम को सफल बनाने में जागृति क्लब की सदस्य गीतांजलि तिवारी, निशा पांडेय, ज्योति दीवान, रजनी राठौर, रीता कंवर, बिंदा सिंह, नीलिमा साहू समेत क्लब की अन्य सदस्यों का सहयोग रहा। कार्यक्रम में विमल मानिकपुरी, बलराम राठौर, सूर्यकांत साव, तोषराम राठौर, सुबोध तिवारी समेत अन्य मौजूद रहे।

Exit mobile version