कोरबा। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती 05 सितम्बर शिक्षक दिवस पर समस्त जिलेवासियों एवं शिक्षकों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।
श्री अग्रवाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि शिक्षक हमारे जीवन में पथ प्रदर्शक होते हैं। वे हमें सिर्फ पढ़ना – लिखना ही नहीं सिखाते बल्कि अच्छे अनुशासन, संस्कार और जीवन जीने की सही कला भी सिखाते हैं। जिस तरह दीपक, अंधकार को मिटाकर प्रकाश फैलाता है, वैसे ही शिक्षक अज्ञान को दूर करके ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं । श्री अग्रवाल ने बताया कि शिक्षक हमें जीवन जीना सिखाते हैं तथा जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं । शिक्षक दिवस के अवसर पर हम सबको यह संकल्प लेना चाहिए कि हम शिक्षकों का हमेशा आदर करेंगे और उनकी सीख को अपने जीवन में उतारें, तभी शिक्षकों के प्रति एवं डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के प्रति हमारा सच्चा सम्मान होगा । श्री अग्रवाल ने ईद मिलादुनब्बी पर्व की भी क्षेत्रवासियों को मुबारकबाद दी है।
शिक्षक दिवस एवं ईद की बधाई दी जयसिंह अग्रवाल ने
