DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

जयसिंह का झारखंड प्रवास:बाबा वैद्यनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

कोरबा। छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने झारखण्ड के देवघर में स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में बाबा बैद्यनाथ एवं माता पार्वती का जलाभिषेक कर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और छत्तीसगढ़ प्रदेश सहित बिहार एवं झारखण्ड के प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और प्रगति के लिये प्रार्थना की।


पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को बिहार चुनाव के लिये एआईसीसी ने लखीसराय जिला का पर्यवेक्षक बनाया है। जिसके लिये श्री अग्रवाल का लखीसराय जिला के कांग्रेस प्रत्याशियों को विजय दिलाने उनका दूसरा चुनावी दौरा कार्यक्रम है। वे दीपावली से पहले दो दिवसीय दौरा कर चुके हैं। श्री अग्रवाल मंगलवार की सुबह दिल्ली से देवघर पहुॅंचे, जहॉं उन्होंने सबसे पहले बाबा बैद्यनाथ के दर्शन व पूजा अर्चना की, तत्पश्चात दोपहर 3 बजे लखीसराय के लिये रवाना हुए।

Exit mobile version