DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

जयपुर- CJP प्रवक्ता को पीटा,मंत्री को 48 घंटे का अल्टीमेटम:अभिजीत दीपके बोले- मारपीट करने वाले गुंडों को गिरफ्तार नहीं किया, तो मैं जयपुर आऊंगा

जयपुर, एजेंसी। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) प्रवक्ता आशुतोष रांका और उनके साथियों पर जयपुर में हमला हुआ है। रांका शुक्रवार सुबह 10 बजे सीतापुरा के राजकीय प्राथमिक स्कूल रामपुरा कंवरपुरा का निरीक्षण करने पहुंचे थे। तभी ग्रामीणों ने उन्हें पीटकर वहां से खदेड़ दिया। उनकी गाड़ियों पर भी पथराव किया गया। रांका के साथ मौजूद महिला समर्थकों पर गांव की महिलाओं ने मिट्टी फेंकी।

रांका ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा- हमले में गाड़ियों के शीशे और मोबाइल तोड़े गए, एक महिला से मारपीट हुई और उनकी शर्ट फाड़ दी गई। टीम के एक सदस्य का हाथ फ्रैक्चर हुआ है।

रांका ने कहा- आज पूरे देश ने भाजपा की गुंडागर्दी लाइव देखी है। ये शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के कहने पर हुआ है। 48 घंटे का अल्टीमेटम दे रहे हैं। हमलावरों की गिरफ्तारी हो और स्कूल निरीक्षण रोकने का आदेश वापस लिया जाए। ऐसा नहीं हुआ तो पूरे राजस्थान में आंदोलन करेंगे और दिलावर के इस्तीफे की मांग करेंगे।’

CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा- अगर अगले 48 घंटों में स्कूल की मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ और उन गुंडों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो मैं जयपुर आऊंगा और स्कूल के सामने बैठा रहूंगा, जब तक स्कूल को ठीक कराने का काम नहीं किया जाता है।

इससे पहले सुबह करीब 8 बजे CJP के कुछ कार्यकर्ताओं से ग्रामीणों की धक्का-मुक्की हुई थी। ग्रामीणों ने उन्हें गांव से बाहर निकाल दिया। CJP के विरोध में नारे लगाते हुए ग्रामीण सरकारी स्कूल के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने गांव के मुख्य रास्ते पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर घेराबंदी कर दी और आने-जाने वाली गाड़ियों की जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, आशुतोष सहित CJP के 5 कार्यकर्ता गंभीर घायल हुए हैं। 7 के चोट लगी है। उन्हें इलाज के लिए SMS हॉस्पिटल लाया गया। CJP का वाटिका रोड पर भट्टा वाला राजकीय सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने का भी प्लान था, जिसे अब कैंसिल कर दिया।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि हमला करने वाले ग्रामीण नहीं, बीजेपी कार्यकर्ता थे। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा- बच्चों की शिक्षा में व्यवधान कौन बर्दाश्त करेगा। इसलिए विरोध हुआ।

CJP कार्यकर्ताओं से मारपीट के फोटोज…

ग्रामीणों ने CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका (लाल गोले में) और उनके साथियों को पीट-पीटकर भगा दिया।

ग्रामीणों ने CJP कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

ग्रामीणों (लाल घेरे में) ने CJP कार्यकर्ताओं पर पथराव किया।

मारपीट के बाद बचने के लिए भाग रहे CJP कार्यकर्ताओं पर पत्थर फेंकते हुए।

लोगों का विरोध और स्कूल के हालात

CJP की महिला समर्थकों पर गांव की महिलाओं ने मिट्‌टी फेंकी।

मारपीट और हाथापाई के दौरान हाथ में आई चोट दिखाता CJP कार्यकर्ता संजू वर्मा।

CJP के विरोध में रामपुरा गांव के लोग स्कूल के बाहर धरने पर बैठ गए।

रामपुरा गांव में CJP कार्यकर्ताओं को धक्का देकर निकालते लोग।

बगरू में राजकीय प्राथमिक स्कूल रामपुरा कंवरपुरा के बच्चे बाड़ेनुमा घर में टीनशेड के नीचे पढ़ाई करते हैं।

यह बगरू में राजकीय प्राथमिक स्कूल रामपुरा कंवरपुरा है। बिल्डिंग जर्जर होने के कारण स्कूल को बंद कर दिया है। बच्चों को दूसरी जगह पढ़ाया जा रहा है।

जर्जर बिल्डिंग के कारण स्कूल बंद, टीनशेड के नीचे पढ़ रहे बच्चे

रामपुरा गांव के सरकारी स्कूल की बिल्डिंग जर्जर हो गई है। स्कूल को बच्चों के लिए बंद कर दिया गया है। छत पर लोहे के एंगल लगाए गए हैं। स्कूल को 50 मीटर दूर एक बाड़े में शिफ्ट कर दिया गया है। बच्चे टीनशेड के नीचे पढ़ाई कर रहे हैं। बच्चे जहां पढ़ रहे हैं, उसके पास पशुओं का चारा भरा है। दीवारों की ईंटें गिर गई हैं।

ग्रामीण बोला- 250 लोग सरिए-आरी लेकर आए

ग्रामीण जुगल किशोर शर्मा ने कहा- ‘हमने कुछ नहीं किया। वे सरिए-आरी लेकर आए। कम से कम 200-250 लोग आए थे। हमने उन्हें कोई चोट नहीं पहुंचाई। उन्होंने खुद अपनी गाड़ी तोड़ ली। हम यहां भाजपा या कांग्रेस के अलावा किसी को घुसने नहीं देंगे।’

ग्रामीण बोले- किसी बाहरी को घुसने नहीं देंगे

ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है, ‘हम इस स्कूल को अपने स्तर पर ठीक करवा लेंगे। सरकार ने 12.50 लाख रुपए स्वीकृत भी कर दिए हैं। हम किसी भी बाहरी व्यक्ति को यहां नहीं आने देंगे। कॉकरोच यहां आकर गंदगी करना चाहते हैं, जिसे हम किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे।’

2 महीने पहले CJP फाउंडर पर हुआ था हमला

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके पर भी 15 जून 2026 को जयपुर में हमला हुआ था। अभिजीत नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन में शामिल होने आए थे। यहां कुछ युवकों ने उन्हें थप्पड़ मारे थे। इसके बाद सीजेपी कार्यकर्ताओं ने उन्हें पकड़कर पीट दिया था।

15 जून को जयपुर में प्रदर्शन के दौरान CJP फाउंडर अभिजीत दीपके को कुछ युवकों ने थप्पड़ जड़ दिए थे।

Exit mobile version