DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

जयपुर-डंपर ड्राइवर ने सड़क पर बिछा दी 14 लाशें :17 गाड़ियों को कुचला, कार मालिक से भी हुई थी कहासुनी, नशे में था

जयपुर,एजेंसी। जयपुर में तेज रफ्तार डंपर ने एक के बाद एक 17 गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई।

मरने वालों में कई के शरीर टुकड़ों में बंट गए। किसी का पैर कट गया तो किसी का हाथ। हादसे में 10 घायल हो गए l 6 गंभीर घायलों को एसएमएस अस्पताल ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि हादसा सोमवार दोपहर हरमाड़ा के लोहा मंडी पर हुआ। दोपहर करीब 1 बजे डंपर आरजे-14 जीपी 8724 लोहा मंडी पेट्रोल पंप की तरफ से रोड नंबर -14 से हाईवे पर चढ़ने के लिए जा रहा था l

इस दौरान उसने गाड़ियों को टक्कर मार दी। लोगों ने डंपर ड्राइवर को मौके से पकड़ लिया। वह नशे में था। ड्राइवर कल्याण मीणा विराटनगर का रहने वाला है, जिसका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

पुलिस का कहना है कि हादसे से करीब डेढ़ किलोमीटर पहले एक पेट्रोल पंप के बाहर डंपर ड्राइवर की एक कार सवार से कहासुनी हुई थी।

हादसे की तस्वीरें…

घटनास्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर पहले एक पेट्रोल पंप के बाहर डंपर ड्राइवर की एक कार सवार से कहासुनी हुई थी।

डंपर ड्राइवर इस दौरान कार को गाड़ी से धकेलता रहा।

इसके बाद ड्राइवर डंपर को रॉन्ग साइड में ले गया और गाड़ियों को कुचल दिया।

300 मीटर दूर से टक्कर मारता हुआ आया हेड कॉन्स्टेबल रविंद्र ने बताया कि डंपर खाली था। जो रोड नंबर 14 की तरफ जा रहा था।l लोहा मंडी रोड पर करीब 300 मीटर दूर से लोगों को टक्कर मारता आ रहा था। कई वाहनों और लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। लोगों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया गया।

एक्सीडेंट से जुड़ी अन्य तस्वीरें…

डंपर ने एक के बाद एक 10 गाड़ियों को टक्कर मारी। वह 300 मीटर दूर से गाड़ियों को रौंदता चल रहा था।

डंपर की टक्कर से कई गाड़ियां चकनाचूर हो गई।

सीकर रोड पर हादसे के बाद सड़क पर बिखरी लाशें।

टक्कर के बाद कई गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

डंपर के नीचे कई बाइक आ गई।

लोगों ने मौके से डंपर ड्राइवर को पकड़ा। वह शराब के नशे में था।

Exit mobile version