कोरबा। पूर्व केबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने रथयात्रा की शुभकामनाएं दी है। श्री अग्रवाल ने कोरबा सहित प्रदेशवासियों को शुभकामना संदेश में कहा है कि भगवान जगन्नाथ कोरबा सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश को खुशहाल, समृद्ध रखे एवं कोरबा तथा प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि दें। सभी का जीवन भगवान जगन्नाथ के रथ की तरह सफलता एवं समृद्धि की राह पर हमेशा आगे बढ़ता रहे। श्री अग्रवाल ने भगवान श्री जगन्नाथ से प्राथना करते हुए सभी के वैभव, ऐश्वर्य, उन्नति, प्रगति, बेहतर स्वास्थ आदि के लिए कामना की है।
जयसिंह ने दी रथयात्रा की शुभकामनाएं
