बरपाली। प्रगतिशील जायसवाल (कन्नौजिया कलार) समाज ने बच्चों के सामान्य ज्ञान को बढ़ाने परीक्षा का आयोजन किया। बुधवार को इसके परिणाम की घोषणा जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू ने किया। समाज के कार्यकारिणी व युवा प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में अलग-अलग आयु वर्ग में यह परीक्षा आयोजित की गई। सरस्वती शिशु मंदिर पुराना बस स्टैंड कोरबा, सर्वमंगला स्कूल दीपका, सरस्वती शिशु मंदिर भिलाई बाजार, धनीराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल बरपाली, सरस्वती शिशु मंदिर अकलतरा, गवर्नमेंट गर्ल्स मिडिल स्कूल टाउन चांपा, हंसवाहिनी विद्यालय बिलासपुर परीक्षा केन्द्र में कुल 200 बच्चों ने परीक्षा दी।
तीनों वर्ग अलग-अलग आयु वर्ग के विजेता, उपविजेता व तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। आयोजन को सफल बनाने में संगठन के अध्यक्ष जितेन्द्र जायसवाल, प्रभारी सचिव महेंद्र महतो, पूर्व कोषाध्यक्ष बालगोविंद जायसवाल, स्थायी समिति सदस्य बाबूलाल जायसवाल, राजेन्द्र जायसवाल का सहयोग रहा।
