जांजगीर-चांपा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत 02 संवर्ग फिजियोथेरेपिस्ट (एनएचएम 09-एनयूएम 01), लेबोरेटरी टेक्नीशियन -डीपीएचएल 04 (आईडीएसपी) के कुल 14 संविदा पदों का पात्र/अपात्र सूची जारी कर अभ्यार्थियो से दावा आपत्ति आवेदन आमंत्रित किया गया था। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि निर्धारित तिथि तक अभ्यार्थियो से प्राप्त दावा आपत्ति आवेदनों का गठित चयन समिति के द्वारा निराकरण किया गया है। तत्संबंध में उक्त दावा आपत्ति आवेदनों का निराकरण सूची जारी किया गया है। सूची का अवलोकन जांजगीर चांपा जिले के वेबसाइट www.janjgir-champa.gov.in पर कर सकते है।
जांजगीर-चांपा : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन: विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु दावा-आपत्ति निराकरण सूची जारी
