कोरबा। विश्वप्रसिद्ध आध्यात्मिक प्रवक्ता एवं कथावाथक जयाकिशोरी का बिलासपुर में श्री प्रेम सेवा परिवार द्वारा आयोजित नानीबाई का मायरा 3 दिवसीय कथा का दिव्य आयोजन कराया जा रहा है। कथा के दूसरे दिन 10 जनवरी शनिवार को जयाकिशोरी से मिलने पहुंचे कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने साल श्रीफल भेंटकर मुलाकात की और व्यासपीठ पर विराजित विश्वविख्यात आध्यात्मिक प्रवक्ता जयाकिशोरी के श्रीमुख से भक्ति रस कथा का रसास्वादन किया ।

पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव, केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहु, अशोक अग्रवाल, विजय केसरवानी, सुद्धांशु मिश्रा ने भी जयाकिशोरी से भेंटकर आशीर्वाद लिया और कथा का श्रवण किया।
