कोरबा। जेसीआई कोरबा सेंट्रल की प्री-इलेक्शन जनरल बॉडी की मीटिंग 7 अक्टूबर को कावेरी रेस्टोरेंट में हुई । इसमें आगामी वर्ष 2026 के लिए संस्था की नई कार्यकारिणी के निर्वाचन की प्रक्रिया पर चर्चा करने के साथ-साथ नामांकन प्रपत्रों का विमोचन किया गया। संस्था के सचिव अंकित अग्रवाल ने बताया कि संस्था के आईपीपी जेसी उत्कर्ष अग्रवाल को मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। सहायक चुनाव अधिकारी के रूप में जेसी सन्नी मित्तल, अंकित टमकोरिया व आनंद अग्रवाल चुने गए। चुनाव तिथि 11 नवम्बर निर्धारित की गई है। अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर व उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, निदेशक सहित अन्य पदों के लिए अंतिम तिथि 7 नवम्बर तय की गई है।
जेसीआई कोरबा सेंट्रल का चुनाव 11 नवंबर को
