DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

झरनापारा 15 ब्लाक साहू मोहल्ला में दिखा कृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास

कोरबा। पूरे जिले भर में कृष्ण जन्माष्टमी पूरे उल्लास के साथ मनाया गया। कोरबा शहर के 15 ब्लाक झरनापारा के साहू मोहल्ला में मटकीफोड़ का आयोजन रखा गया और राधा-कृष्ण के वेशभूषा में बच्चों ने मटकी फोड़ी। बच्चों की वेशभूषा लोगों को आकर्षित कर रही थी। आयोजन में मोहल्ले के सैकड़ों लोग उपस्थित थे और सभी ने आयोजन का लुफ्त उठाया।

Exit mobile version