कोरबा/मड़वारानी। अपने सेवा प्रकल्प के तहत लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल एवं एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा (मड़वारानी) के संयुक्त तत्वावधान में मड़वारानी मंदिर के समीप मुख्य मार्ग में कार्यक्रम आयोजित कर सैकड़ों जरूरत मंदों को स्वेटर, कम्बल एवं अनाज का वितरण किया।

कार्यक्रम में उपस्थित द इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स एमडी 3233 के मल्टीपल काऊंसिल चेयरमेन पीएमजेएफ लायन मनीष शाह, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन विजय अग्रवाल, वीडिजी प्रथम एमजेएफ लायन रिपुदमन पुसरी, वीडिजी द्वितीय लायन पवन मलिक, पीडिजी एमजेएफ लायन बसंत मिश्रा, एमजेएफ लायन राजेंद्र तिवारी, रिजन चेयरमेन एमजेएफ लायन कैलाश गुप्ता, जोन चेयरमेन एमजेएफ लायन पवन अग्रवाल, विद्यालय के चेयरमेन एवं पीडिजी एमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल, विद्यालय के डायरेक्टर आशीष अग्रवाल, क्लब अध्यक्ष लायन सुरेंद्र डनसेना, पूर्व अध्यक्ष लायन मनोज गुप्ता, सचिव दर्शन अग्रवाल एवं कई लायन दिग्गजों ने अपने हाथों से स्वेटर, कम्बल एवं अनाज का वितरण कर सैकड़ों गरीब परिवारों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लायन मनीष शाह ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति में मानवता और करूणता होनी चाहिए, इससे समाज में एकता बढ़ती है। लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल एवं एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल की यह पहल प्रशंसनीय है और ठंड में गरम कपड़ों का वितरण एक मानवीय पहल है। कार्यक्रम के संयोजक एवं लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के संरक्षक लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि हम लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के बैनर तले प्रयास करते हैं कि हमारी वजह से कुछ लोगों के अधरों पर मुस्कान बिखरे, इससे हमें आत्मसंतुष्टि मिलती है और अन्य लोगों को प्रेरणा भी। क्लब अध्यक्ष लायन सुरेन्द्र डनसेना ने क्लब की गतिविधियों की जानकारी दी और आभार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या शोमा सोनी सहित अध्यापकगण, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में आसपास के जरूरतमंद उपस्थित थे।
