DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

पत्रकार दीपक गुप्ता की माताश्री कौशिल्या देवी का निधन

कल होगा अंतिम संस्कार
कोरबा। प्रेस क्लब, कोरबा के सदस्य व पत्रकार दीपक गुप्ता की माता श्रीमती कौशिल्या देवी (70 वर्ष) का गुरुवार की देर शाम दुखद निधन हो गया है। जिनकी अंतिम यात्रा बालको परसाभाठा स्थित निज निवास से शुक्रवार की सुबह स्थानीय मुक्तिधाम के लिए निकलेगी और उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। श्रीमती कौशिल्या देवी अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं। कोरबा प्रेस क्लब परिवार उनके निधन पर संवेदना व्यक्त करता है।

Exit mobile version