संवाददाता साबीर अंसारी
बांकीमोंगरा। पत्रकारों के हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से रविवार को सी टू सामुदायिक भवन, बांकीमोंगरा में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के पत्रकारों ने सर्वसम्मति से बांकीमोंगरा ब्लॉक श्रमजीवी पत्रकार संघ का गठन करते हुए नई कार्यकारिणी का ऐलान किया।
संगठन की नई टीम में विनोद साहू को संरक्षक, राज कुमार साहू को अध्यक्ष, अश्वनी मिश्रा को उपाध्यक्ष, राजू सैनी को सचिव, नागेंद्र सोनी को कोषाध्यक्ष, दिलीप नेताम को सह सचिव तथा प्रकाश साहू को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं दिनेश, अजीत और आशीष नाहक को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।

बैठक में संगठन के विस्तार, पत्रकारों की समस्याओं के समाधान, निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने तथा आपसी समन्वय को मजबूत करने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि 8 जुलाई 2026 को श्रमजीवी पत्रकार संघ के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बांकीमोंगरा ब्लॉक पत्रकार संघ सक्रिय भागीदारी निभाएगा।
बैठक में जिला अध्यक्ष शशिकांत डिक्सेना एवं जिला उपाध्यक्ष निशांत झा विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित टीम को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा पत्रकारों के हित में मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
