कोरबा। कोरबा कोर्ट में लंबित राजीनामा योग्य प्रकरणों का निपटारा करने 8 मार्च को लोक अदालत का आयोजन कयिा गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार साहू ने लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों को रखे जाने न्यायिक अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें कहा कि 5 से 10 वर्ष से अधिक वाले प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर समझौता के लिए रखा जाए। लोक अदालत में राजीनामा योग्य आपराधिक मामले, बैंक के प्रकरण, लिखित पराक्राम्य अधिनियम 138, वसूली के प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण और अन्य व्यवहार वाद के प्रकरण रखे जाएंगे।
बैठक में विशेष न्यायाधीश जयदीप गर्ग, प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कोरबा गरिमा शर्मा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश एफटीएससी (पॉक्सो) कोरबा डॉ. ममता भोजवानी, तृतीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कोरबा सुनील कुमार नंदे, श्रम न्यायाधीश अविनाश तिवारी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोरबा शीलू सिंह समेत अन्य न्यायिक अधिकारी उपस्थित थे। तहसील विधिक सेवा समिति कटघोरा, करतला और पाली के न्यायिक अधिकारी वीडियों कान्फेसिंग के जरिए बैठक में शामिल हुए। अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा फोन नंबर 07759-299134, तालुका विधिक सेवा समिति कटघोरा फोन नंबर 07815-250833, तालुका विधिक सेवा समिति पाली दूरभाष नंबर 07816-232037, तालुका विधिक सेवा समिति करतला फोन नंबर 07759-279833 कर सकते है। अधिकारियों की बैठक लेते हुए।
