DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

सिर्फ 2 दिन और… 1 अक्टूबर से RBI करेगा ये बड़ा ऐलान!

मुंबई, एजेंसी। 1 अक्टूबर 2025 से कई बड़े बदलाव लागू होने वाले हैं। इस बीच फेस्टिव सीजन में LPG सिलेंडर की कीमतें बदल सकती हैं और UPI, NPS जैसे नियमों में भी संशोधन होगा। वहीं, लोन लेने वाले 1 अक्टूबर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक के फैसले उसी दिन आने वाले हैं।

रेपो रेट में कटौती की संभावना

SBI रिसर्च रिपोर्ट में अनुमान जताया गया है कि RBI महंगाई में नरमी के चलते रेपो रेट में 0.25% यानी 25 बेसिस पॉइंट की कटौती कर सकता है। इससे रेपो रेट 5.50% से घटकर 5.25% हो सकता है। अगर ऐसा होता है, तो लोन लेने वालों की EMI कम हो जाएगी। हालांकि, कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि RBI फिर से रेपो रेट को स्थिर भी रख सकता है।

कटौती की वजह

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता में MPC बैठक में भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिका द्वारा भारत पर हाई टैरिफ के असर को ध्यान में रखते हुए कटौती पर विचार किया जा सकता है।

पिछली बैठकें और महंगाई का असर

2025 में अब तक की चार MPC बैठकों में से तीन में रेपो रेट घटाए गए थे। फरवरी, अप्रैल और जून में लगातार कटौती के बाद इसे 6.50% से घटाकर 5.50% किया गया। अगस्त में इसे यथावत रखा गया था। क्रिसिल के चीफ इकोनॉमिस्ट धर्मकीर्ति जोशी के मुताबिक, महंगाई में नरमी बनी होने और GST सुधार के कारण रेपो रेट में कटौती संभव है।

विशेषज्ञों की राय

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनवीस के अनुसार, रेपो रेट में बदलाव की गुंजाइश सीमित है, लेकिन मौजूदा माहौल में कटौती की उम्मीद है।

Exit mobile version