कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा का महापौर पद सामान्य महिला होने के बाद दावेदारों की लंबी फहरिश्त बनती जा रही है। ज्योति वर्मा ने भी प्रत्याशी बनने की होड़ में अपना नाम दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि 4 दशक से भी अधिक समय से भाजपा की ईमानदार सिपाही होने के साथ जिला भाजपा में कई पदों का निर्वहन किया है।
1986 में वे महिला मोर्चा कोरबा मंडल की अध्यक्ष भी रहीं। 1988 में जिला उपाध्यक्ष का निर्वहन किया। 1997 में महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष, 2001 में प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य बनीं। 2006 में प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य रहीं। धर्मवाहिनी की जिलाउपाध्यक्ष के रूप में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा।

