DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

कबीरधाम : केबिनेट मंत्री देवांगन ने कवर्धा में किया ध्वजारोहण

केबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कवर्धा में किया ध्वजारोहण

कबीरधाम। 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने प्रभार जिला कबीरधाम के आचार्य पंथ श्री गृंध मुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के संदेश का वाचन भी किया।
     इस अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों, अधिकारियों और देशभक्त जनता को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए, देश की अखंडता, एकता और प्रगति के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।

Exit mobile version