DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

कन्हैयाजी वेलफेयर सोसायटी कोरबा ने जरूरतमंद ग्रामीणों को किया कंबल वितरण

कोरबा। वेलफेयर सोसायटी (बीके) कोरबा द्वारा शनिवार को वनांचल ग्राम केरवां, ढेंगुरगडीह, दरगा, पतरापाली में रहने वाले पहाड़ी कोरवाओं के साथ जरूरतमंद ग्रामीणों को निशुल्क कंबल का वितरण किया। कंबल वितरण की यह पहल बढ़ती ठंड को देखते हुए जनजातीय समाज के लोगों को राहत दिलाने के उद्देश्य की गई। सोसायटी द्वारा कंबल वितरण का यह सातवां वर्ष था। वितरण के दौरान हरबीर सिंह होरा, टीपी गुप्ता, नरेश पांडेय, बलबीर कौर, शमा फैज आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version