रायपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार को सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 10 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। बलरामपुर,जशपुर, रायगढ़ समेत उत्तर संभाग के जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

अगले 4 दिनों तक उत्तर संभाग के जिलों में ऐसे ही हालात रहेंगे। पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि बिलासपुर और दुर्ग जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हुई।
बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में बीते 3 दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान पर है। क्षेत्र की प्रमुख नदी कन्हर में बाढ़ के हालात है। एनीकट के ऊपर से पानी जा रहा है। नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है।
रामानुजगंज में कन्हर नदी उफान पर है। एनीकट के ऊपर से पानी जा रहा है।
दुर्ग जिले में सुबह से बादल छाए हुए हैं। दिनभर रुक-रुककर हल्की बारिश की संभावना है।
कन्हर का पानी फकीरवा नाला होकर वार्ड क्रमांक 13, 14, 15 में आ जाता है। जिससे यहां आवाजाही बाधित होती है। साथ ही लोगों के घरों तक पानी भी पहुंच जाता है। नदी के बढ़ते जल स्तर को देखकर लोग चिंतित हैं।
दुर्ग जिले में रविवार को सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। दिनभर रुक-रुककर हल्की बारिश की संभावना है। पूरे दिन औसतन पारा 22.6 डिग्री के आसपास बना रहेगा। हवाओं की रफ्तार थोड़ी कम होकर 18 से 25 किमी प्रतिघंटा के बीच रहेगी।
रायगढ़ की तस्वीरें…
रायगढ़ में लगातार बारिश के बाद शुक्रवार को केलो डैम के 4 गेट खोले गए।
रायगढ़ जिले में लगातार बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया।
रायगढ़ में कोंडकेल तिराहे वाली सड़क पर कमर तक पानी भरा रहा।
सिस्टम कमजोर, बस्तर में कम बरसेगा पानी
सिनौप्टिक सिस्टम की बात करें तो छत्तीसगढ़ के मध्य भागों और उससे सटे पूर्वी मध्य प्रदेश में बना लो प्रेशर एरिया कमजोर हो गया है। हालांकि, इससे जुड़ा साइक्लोन सर्कुलेशन दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में एक्टिव है।
1 जून से अब तक 814 मिमी पानी बरसा
1 जून से अब तक प्रदेश में 814 मिमी औसत बारिश हो चुकी है। बलरामपुर में सबसे ज्यादा 1174.6 मिमी पानी बरसा है। बेमेतरा में सबसे कम 399.5 मिमी बारिश हुई है।
