DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

बाबा धाम के लिए कांवरियों का जत्था रवाना

कोरबा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा, भक्ति और संकल्प से परिपूर्ण कांवड़ यात्रा के लिए कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत सहित अतिथियों द्वारा बस को झंडी दिखाकर कांवरियों को रवाना किया गया।
कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि जनआस्था, अनुशासन और सामाजिक एकता का प्रतीक भी है। बाबा भोलेनाथ की भक्ति में लीन श्रद्धालुओं के चेहरों पर भक्ति और उत्साह देखते ही बन रहा था।
इस मौके पर नगर निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर, जिला चेंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष योगेश जैन, युवाजन, प्रतिनिधि तथा समाजसेवीगण सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
जयसिंह अग्रवाल ने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए बाबा बैद्यनाथ से सभी की सुख-समृद्धि और मंगलमय यात्रा की कामना की। जत्था रवाना होते समय हर हर महादेव! बोल बम!! के जयकारों से परिसर गुंजायमान हो रहा था।
महापौर ने भी दी मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं
महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने भी सभी यात्रियों को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ सबकी मंगलयात्रा पूर्ण करें और दर्शनलाभ देकर उनकी मनोकामनाएं पूर्ण करें। उन्होंने सावन महीना की भी शुभकामनाएं आमजनता को दी।

Exit mobile version