कोरबा। डीपी विप्र कॉलेज बिलासपुर में 27 और 28 दिसंबर को राज्यस्तरीय कराते प्रतियोगिता आयोजित थी। कराते एसोसिएशन ऑफ इंडिया बिलासपुर के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 515 खिलाड़ियों (छात्र-छात्राएं) ने भाग लिया।
यह प्रतियोगिता जूनियर, सब-जूनियर और सीनियर वर्गों में 5 वर्ष से लेकर 21 प्लस आयु वर्ग तक के लिए आयोजित की गई। मुख्य अतिथि बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला रहे। अध्यक्षता महेश दुबे ने की। विशिष्ट अतिथियों में अमरनाथ सिंह, अख्तर खान शामिल रहे। प्रतियोगिता में जिले खिलाड़ियों ने 5 स्वर्ण पदक सहित 16 पदक जीतते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में बांकीमोंगरा के एसके कराते स्पोर्ट्स एकेडमी के 12 बच्चों ने हिस्सा लिया था। इनमें युवान कुर्रे ने 2 रजत पदक, आलोक महंत 1 रजत, 1 कांस्य, अंशिका मिश्रा 1 स्वर्ण पदक, अभिषेक सिंह 1 स्वर्ण, 1 रजत, झील कुर्रे 1 स्वर्ण, 1 रजत, खुशी सिंह 1 कांस्य पदक, सामिया 1 स्वर्ण पदक, कुनाल कश्यप 2 कांस्य पदक, दामिनी कुमारी 1 कांस्य पदक, हिना पटेल 1 स्वर्ण पदक, रीना पटेल 1 रजत पदक जीतने में सफल रहे। कोच प्रेरणा मुनि ने बताया खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता के लिए कड़ा अभ्यास किया। परीक्षाएं होने के कारण वे घर के अलावा रविवार को ही अकादमी आकर अभ्यास कर पाते थे। फिर भी बच्चों ने अपना शत- प्रतिशत प्रदर्शन कर पदक हासिल किए। प्रतिभावान छात्र अभिषेक सिंह ने प्रतियोगिता के 10 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी में अपना स्थान बनाया।
