DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

सुप्रीम कोर्ट की फटकार पर तमिलनाडु में कार्तिगई दीपम जला:CRPF के पहरे, पूर्व जज की निगरानी में रस्म, कल कोर्ट ने मंदिर ट्रस्टी हटाए थे

नई दिल्ली/मदुरै, एजेंसी।सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद तमिलनाडु के मदुरै की तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर बने दीपस्तंभ पर शनिवार शाम 5 बजे कार्तिगई दीपम जलाया गया।

इस दौरान हाईकोर्ट के दो रिटायर्ड जज भी मौजूद रहे। सिर्फ 50 लोगों को पहाड़ी पर जाने की इजाजत मिली। CRPF ने पहाड़ी की सुरक्षा अपने हाथ में ले ली है।

सुप्रीम कोर्ट ने 24 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर दीपस्तंभ पर दीप जलाने की अनुमति दी थी, लेकिन राज्य सरकार और मंदिर ट्रस्ट ने वहां दीप नहीं जलाया।

27 नवंबर को कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को फटकार लगाई। साथ ही मंदिर के ट्रस्टियों को हटा दिया और दोबारा दीप जलाने का आदेश दिया।

कार्तिगई दीपम दक्षिण भारत का दीपोत्सव

कार्तिगई दीपम तमिलनाडु का प्रमुख हिंदू प्रकाश पर्व है। इसे दक्षिण भारत का दीपोत्सव भी कह सकते हैं। श्रद्धालु इसे भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग स्वरूप का प्रतीक मानते हैं।

कार्तिगई (कार्तिक) नक्षत्र और पूर्णिमा के संयोग पर इसका आयोजन होता है। सुप्रीम कोर्ट ने 24 नवंबर को दीपथून यानी स्तंभ पर दीप जलाने का आदेश दिया था, लेकिन तमिलनाडु सरकार और मंदिर प्रशासन उचि पिल्लैयार मंदिर में दीप जला दिया था।

Exit mobile version