DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

कटघोरा पुलिस ने मारा छापा, 1 लाख रुपए व 17 वाहन भी जब्त किए

कोरबा। पाली थाना क्षेत्र के चैतुरगढ़ के जंगल में चल रहे जुआ फड़ पर कटघोरा पुलिस की टीम ने छापा मारा। मौके से 15 जुआरी 1 लाख रुपए और 17 वाहन के साथ पकड़े गए।

पाली थाना अंतर्गत चैतुरगढ़ जंगल में बारिश के मौसम में टेंट लगाकर जुआ का फड़ लगाया जा रहा था। यहां कोरबा के विभिन्न क्षेत्रों समेत आसपास के जिलों से जुआरी पहुंचे थे। मुखबिर से एसपी सिद्धार्थ तिवारी को इसकी सूचना मिली। जुआ फड़ संचालन की जानकारी पाली पुलिस को होने की भी बात सामने आई। सूचना की पुष्टि के बाद एसपी तिवारी ने कटघोरा थाना प्रभारी निरीक्षक धर्म नारायण तिवारी को पाली पुलिस को बिना जानकारी दिए छापामार कार्रवाई के निर्देश दिए।

निरीक्षक तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम बिना वर्दी के सामान्य कपड़ों में सोमवार दोपहर चैतुरगढ़ जंगल पहुंची। वहां घेराबंदी कर जुआ फड़ पर छापा मारा गया। मौके से जुआरी भागने लगे। पुलिस ने उनमें से 15 जुआरी को पकड़ लिया। मौके से करीब 1 लाख रुपए, 14 मोबाइल, 17 बाइक और कार जब्त की गई।

Exit mobile version