कोरबा। कृष्णा पब्लिक स्कूल कमल विहार रायपुर व कृष्णा ललित कला महाविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर कथक कौशल महोत्सव का आयोजन रायपुर में किया गया। इसमें केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-2 एनटीपीसी जमनीपाली कोरबा की होनहार छात्रा (11वीं) अंशिका दीक्षित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उसके पूर्व भी अंशिका ने कई राष्ट्रीय मंचों पर अपनी छाप छोड़ी है। बचपन से ही कथक के प्रति लगाव व गुरु के मार्गदर्शन का परिणाम है कि भव्य राष्ट्रीय मंच में प्रस्तुति देकर अपने गुरु मोरध्वज वैष्णव व अपने माता-पिता का गौरव बढ़ाया।
कथक कौशल महोत्सव… अंशिका दीक्षित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
