कोरबा/कुसमुंडा। आदर्शनगर कुसमुंडा के इंदिरा स्टेडियम में उर्जा महिला मंडल द्वारा शक्ति खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। यह आयोजन श्रद्धा महिला मंडल से प्रेरित होकर किया गया। जिसमें विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं को शामिल किया गया था। महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसईसीएल कुसमुंडा के महाप्रबंधक एसटी पाटिल थे। अध्यक्षता उर्जा महिला मंडल की अध्यक्ष उज्जवला पाटिल थीं। सचिव सीमा सिंह, क्रमिक प्रबंधक वीरेंद्र कुमार की उपस्थिति रही। आयोजन में मुख्य रूप से नारी शक्ति प्रेरणा महिला मंडल, एकता महिला मंडल, स्वतंत्र महिला मंडल ने भाग लिया। इस मौके पर क्षेत्र के एरिया जेसीसी मेंबर वेलफेयर टीम मौजूद थीं। अमिया मिश्रा, निरंजन सिंह, गुरु राम, श्याम यादव आदि की उपस्थिति में विजेता, उपविजेता महिलाओं को शील्ड व गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।
अंत में क्रिकेट मैच का आयोजन स्वतंत्र महिला मंडल और प्रेरणा महिला मंडल के बीच हुआ जिसमें स्वतंत्र महिला मंडल विजेता रहीं।
प्रतियोगिता के दौरान खेले गए थ्री लेग रेस में माधुरी ध्रुव, मन्ती कुजूर प्रथम, जसजीत गौर निशा साहू द्वितीय, रंजीता यादव गायत्री तृतीय रहीं। चम्मच दौड़ में हेमलता नायक, पूजा गौड़, अनिता कंवर विजेता रहीं। खो-खो की विजेता कौशल्या, वैजंती कंवर, अलता, अनिता कंवर, गंगा कंवर, गौरी नंदनी, सरस्वती कंवर, संध्या कंवर, उर्मिला कंवर, निधि कंवर, मंथरा कंवर की टीम रही। खो-खो में प्रेरणा महिला मंडल को रनरअप का खिताब मिला। इस टीम में मंजू यादव, मंटोरा मिरी, तराना साहू, निशा साहू, लक्ष्मी, ज्योति वर्मा, सीमा, उशा वरे, अनिता, शारदा, गंगोत्री शामिल थीं। मयुजिक चेयर रेस में मीरा पाटिल प्रेरणा महिला मंडल प्रथम, आकांक्षा पासवान उर्जा महिला मंडल द्वितीय, सीमा सिंह उर्जा महिला मंडल तीसरे स्थान पर रहीं। जलेबी दौड़ में ज्योति राठौर प्रथम, ज्योति मानिकपुरी द्वितीय व हेमलता नायर तृतीय रहीं। फुगड़ी दौड़ में माधुरी ध्रुव, सरिता कंवर व फूल कुंवारी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं।
