DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

हसदेव नदी से जल लेकर निकले कावड़ यात्री:कोरबा से कनकी तक बोल-बम के जयघोष, बीच में आए नशेड़ियों को पुलिस ने पकड़ा

कोरबा। कोरबा में श्रावण मास के तीसरे सोमवार पर बड़ी संख्या में शिव भक्त कावड़ लेकर कनकी धाम पहुंचे। शिव भक्तों ने सर्वमंगला मैया के सामने से प्रवाहित होने वाली कोरबा की जीवनदायनी नदी हसदेव से स्नान कर जल उठाया।

उन्होंने नहर के किनारे-किनारे पदयात्रा करते हुए कनकी की ओर प्रस्थान किया। सर्वमंगला मंदिर में प्रवेश कर भक्तों ने जल के साथ माता रानी का पूजन अर्चन भी किया। हालांकि, कावड़ यात्रा के दौरान कुछ नशेड़ियों की उपस्थिति से धार्मिक वातावरण प्रभावित हुआ। बाद में पुलिस ने मोर्चा संभाला।

कावड़ यात्रा के दौरान कुछ नशेड़ियों की उपस्थिति

हालांकि, कावड़ यात्रा के दौरान कुछ नशेड़ी आकर अनुचित हरकत करने लगे थे। जिसके बाद थाने में सूचना दी गई। इन नशेड़ियों की गतिविधियां न केवल धार्मिक भावनाओं को आहत कर रही थीं, बल्कि अन्य धर्म के लोगों को भी हिंदू धर्म का मजाक उड़ाने का अवसर दे रही थीं।

कोरबा में कावड़ यात्रा के दौरान नशेड़ियों ने उत्पात मचाया।

समझाइश देकर हटाया

कोरबा सीएपी नभूषण एक्का ने बताया कि सर्वमंगला चौकी के पास और कनकी मुख्य मार्ग पर दो पेट्रोलियम पार्टियां तैनात थीं। पुलिस ने नशेड़ियों के खिलाफ कार्रवाई की और उन्हें समझाइश दी। पुलिस प्रशासन द्वारा इस स्थिति पर नियंत्रण का प्रयास किया जा रहा है।

इस यात्रा का नेतृत्व नगर निगम कोरबा के कोहड़िया वार्ड से निर्विरोध पार्षद चुने गए नरेंद्र देवांगन ने किया। इस अवसर पर कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत, छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री लखन देवांगन के भाई नरेंद्र देवांगन और उनके पुत्र रजनीश देवांगन कावड़ियों का नेतृत्व करते रहे।

Exit mobile version