DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

कवर्धा SP का हुआ तबादला:राजेश अग्रवाल को हटाकर अब छवई को कमान, 4 IPS अफसरों का ट्रांसफर ऑर्डर जारी

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ शासन ने कवर्धा SP का तबादला कर दिया है। राजेश अग्रवाल की जगह अब धर्मेंद्र छवई को कवर्धा का नया SP बनाया गया है। इन दोनों अफसरों को मिलाकर 4 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। गृह (पुलिस) विभाग ने आदेश सोमवार देर शाम जारी किया।

राजेश अग्रवाल को कवर्धा से हटाकर सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया है। मयंक गुर्जर को बीजापुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पूजा कुमार को दंतेवाड़ा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

Exit mobile version