कोरबा/गेवरा। दीपका छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना में केसी कुमार कंवर को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदिवासी समाज के सक्रिय युवा कार्यकर्ता के रूप में पहचान रखने वाले कुमार कंवर लंबे समय से सामाजिक मुद्दों, जनजागरण और आदिवासी अधिकारों को लेकर सक्रिय रहे हैं। हसदेव पद यात्रा में उनकी भूमिका भी उल्लेखनीय रही है। संगठन पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व से संगठन को मजबूती मिलेगी। वहीं कुमार कंवर ने नई जिम्मेदारी के लिए आभार जताते हुए समाज, पर्यावरण और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रूप से कार्य करने की बात कही है।

