संवाददाता साबीर अंसारी
आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता। — पुलिस विभाग, जिला कोरबा
कटघोरा :– जिला कोरबा थाना कटघोरा पुलिस आप सभी से आम जनों से अपील करती है कि इस वर्षा ऋतु के मौसम में हर समय सजग और सतर्क रहे। किसी भी वक्त अगर आपातकाल स्थिति निर्मित होती है तो डायल 112 करे, तथा थाना प्रभारी कटघोरा 9479193314, चौकी प्रभारी जटगा 8319836056 तथा जिला पुलिस कंट्रोल रूम कोरबा 9479193399 को सूचित करें ।
*अपील*
•वर्षा के समय गीले हाथों से किसी भी स्विच या इलेक्ट्रिक उपकरण को न छुएं।
•पुरानी या ढीली वायरिंग की समय रहते जांच करवाएं और आवश्यकता अनुसार मरम्मत कराएं।
•मीटर बोर्ड और स्विच बोर्ड को प्लास्टिक कवर से सुरक्षित रखें ताकि पानी की बूंदें संपर्क में न आएं।
•खुले तारों या ट्रांसफार्मर के पास न जाएं, विशेषकर जलभराव के दौरान।
•विद्युत आपूर्ति बंद होने पर स्विच को बंद करके ही पुनः चालू होने का इंतजार करें।
•किसी प्रकार की विद्युत दुर्घटना होने पर तुरंत बिजली विभाग और पुलिस विभाग को सूचित करें।
*विषैले जीवों जैसे सांप, बिच्छू अन्य से सतर्कता*
•बरसात में सांप, बिच्छू और अन्य विषैले जीव घरों और आसपास के क्षेत्रों में आ सकते हैं।
•झाड़ियों, लकड़ियों, टीन शेड व गड्ढों में बिना देखे हाथ न डालें।
•घरों के आसपास सफाई रखें, जलभराव न होने दें।
•सोते समय बच्चों को जमीन पर न सुलाएं, लाइट जलाकर रखें तथा मच्छरदानी लगाकर ही सोये
•यदि कोई विषैला जीव काट ले तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या सरकारी अस्पताल ले जाएं, घरेलू उपायों में समय न गंवाएं।
