DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

केजरीवाल्स तृतीय छत्तीसगढ़ राज्य मास्टर्स रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2025

Divya Akash

रायपुर |  छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ की छत्तीसगढ़ वेटरन्स टेबल टेनिस समिति द्वारा कल दिनांक 21 दिसंबर, 2025 को “केजरीवाल्स तृतीय छत्तीसगढ़ राज्य मास्टर्स रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2025” का आयोजन सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, रायपुर  में किया जा रहा है, जिसमें पुरुष एकल (आयु वर्ग 40), पुरुष एकल (आयु वर्ग 50), पुरुष एकल (आयु वर्ग 60), पुरुष एकल (आयु वर्ग 65), पुरुष एकल (आयु वर्ग 70), पुरुष एकल (आयु वर्ग 75) एवं महिला एकल (आयु वर्ग 40), महिला एकल (आयु वर्ग 50), महिला एकल (आयु वर्ग 60) कुल मिलाकर 09 वर्गों में आयोजित की जा रही है जिसके लिए प्रतियोगिता स्थल एवं समस्त प्रतिभागियों हेतु सभी तैयारिया पूर्ण कर ली गई है। उक्त प्रतियोगिता के सम्बन्ध में  छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के सचिव सार्थक शुक्ला ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में राज्य के सभी जिलों से कुल मिलाकर लगभग 120 खिलाड़ी एवं ऑफिसियल्स भाग ले रहे हैं एवं प्रतियोगिता लीग पद्धति में खेली जायेगी |   
    प्रतियोगिता का उदघाटन समारोह कल सुबह 11:00 बजे आयोजित किया जायेगा जिसके मुख्य अतिथि रायपुर दक्षिण के विधायक एवं रायपुर लोकसभा के पूर्व सांसद सुनील सोनी होंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला करेंगे। प्रतियोगिता के मैच कल सुबह 09:30 बजे से खेले जायेंगे।प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय अंपायर प्रदीप जोशी एवं सहायक मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय अंपायर प्रवीण निरापुरे, अभिनव शर्मा हैं |  उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्रतियोगिता के आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े ने दी।

Exit mobile version