रजनीश ओबेराय, राजेश लुनिया, संजय लहेजा, के. रविशंकर, के.बी. सिंह (पुरुष वर्ग) तथा दिव्या आमदे, प्रमिला ठाकुर, ईरा पंत (महिला वर्ग) विजेता बने
रायपुर। छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ की छत्तीसगढ़ वेटरन्स टेबल टेनिस समिति द्वारा सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, रायपुर में कल दिनांक 21/12/2025 को आयोजित “केजरीवाल्स तृतीयछत्तीसगढ़ राज्य मास्टर्स रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2025” संपन्न हुयी। उक्त प्रतियोगिता के सम्बन्ध में प्रतियोगिता के आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े ने जानकारी दी की प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि रायपुर महानगर टेबल टेनिस संघ के सचिव शकील साजिद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ वेटरन्स टेबल टेनिस समिति के सचिव प्रेमराज जाचक ने किया तथा विशेष अतिथि प्रतियोगिता के मुख्य प्रायोजक एवं मास्टर्स राष्ट्रीय खिलाड़ी विनय केजरीवाल एवं छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के सचिव सार्थक शुक्ला थे। मंच पर छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े एवं मुख्य निर्णायक प्रदीप जोशी उपस्थित थे। प्रतियोगिता के अंतिम परिणाम निम्नानुसार है :-

पुरुष एकल (आयु वर्ग 40):- विजेता – रजनीश ओबेराय(दुर्ग), उपविजेता- निशांत क़ानूगा (रायपुर) 2-0 तृतीय – शैलेश डागा (रायपुर)
पुरुष एकल (आयु वर्ग 50):- विजेता – राजेश लुनिया (रायपुर), उपविजेता- राजेश अग्रवाल (रायपुर) 2-1 तृतीय – राजेश शेखर शर्मा (रायपुर महानगर) , पुरुष एकल (आयु वर्ग 60):- विजेता – संजय लहेजा (बिलासपुर), उपविजेता- गिरिराज बागड़ी (रायपुर) 2-0 तृतीय – अरविंद कुमार शर्मा (रायपुर महानगर)
पुरुष एकल (आयु वर्ग 65):- विजेता – के. रविशंकर (बिलासपुर), उपविजेता- अजीत बेनर्जी (रायपुर) 2-0 तृतीय – एस.व्ही पेंढारकर (रायपुर महानगर)
पुरुष एकल (आयु वर्ग 70):- विजेता – के.बी. सिंह (रायपुर), उपविजेता- के.वेंकट प्रसाद(बिलासपुर) 2-0 तृतीय – सुरजीत सेनगुप्ता (बिलासपुर)
महिला एकल (आयु वर्ग 40):- विजेता – सुश्री दिव्या आमदे (रायपुर महानगर), उपविजेता- डा. स्वाति बांठिया (रायपुर) 2-0 तृतीय – सुश्री मोनिका दीवान (बिलासपुर)
महिला एकल (आयु वर्ग 50):- विजेता – सुश्री प्रमिला ठाकुर (रायपुर महानगर), उपविजेता- सुश्री रेणुका सुब्बा (रायपुर) 2-1 तृतीय – सुश्री गीता पंडित (रायपुर)
महिला एकल (आयु वर्ग 65):- विजेता – सुश्री ईरा पंत (रायपुर), उपविजेता- सुश्री गौरी डे (बिलासपुर) 2-0 तृतीय – सुश्री सरबरी मोइत्रा (बिलासपुर)
प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय अंपायर प्रदीप जोशी एवं सहायक मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय अंपायर प्रवीण निरापुरे, अभिनव शर्मा थे |
उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्रतियोगिता के आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े ने दी।
