DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

किशोर एनटीपीसी कोरबा के नए परियोजना प्रमुख नियुक्त

कोरबा। एनटीपीसी कोरबा के नए परियोजना प्रमुख किशोर चंद्र पात्र होंगे। उन्होंने सोमवार को एनटीपीसी कोरबा परियोजना के दफ्तर पहुंचकर पदभार लिया है। पात्र फरक्का, तालचर कानीहा, एनबीपीपीएल (नोएडा), ईआर-2 मुख्यालय (भुवनेश्वर) और वल्लूर समेत एनटीपीसी की कई प्रमुख इकाइयों में सेवाएं दे चुके हैं। परियोजना प्रमुख पात्र ने एनबीपीपीएल में परियोजना प्रमुख के रूप में सफलतापूर्वक दायित्व निभाया है। उनके योगदान से संयंत्र प्रदर्शन में सुधार, परिचालन दक्षता में वृद्धि और मजबूत सुरक्षा संस्कृति को बढ़ावा मिला है। इस नियुक्ति से पहले परियोजना प्रमुख पात्र मुख्य महाप्रबंधक (संचालन व अनुरक्षण) पद पर कार्यरत थे, जहां उन्होंने परिचालन विश्वसनीयता को सुदृढ़ करने, सुरक्षा मानकों को बेहतर बनाने और अनुरक्षण उत्कृष्टता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एनटीपीसी में अपने विशिष्ट करियर के दौरान उन्होंने संगठन की विभिन्न प्रमुख परियोजनाओं और संयुक्त उपक्रमों में अनेक महत्वपूर्ण नेतृत्वकारी दायित्वों का निर्वहन किया है। अब एनटीपीसी कोरबा में परियोजना प्रमुख पद पर सुरक्षा, दक्षता, विश्वसनीयता और सामुदायिक सहभागिता पर विशेष ध्यान देते हुए स्टेशन के संचालन और अनुरक्षण कार्यों का नेतृत्व करेंगे।

Exit mobile version