DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

कोहली ने परिवार के साथ सिंहाचलम मंदिर में दर्शन किए:ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर भी साथ थे, इसी साल अयोध्या-वृंदावन भी गए थे

विशाखापट्टनम,एजेंसी। इंडियन बैटर विराट कोहली ने अपने परिवार और ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर के साथ रविवार को विशाखापट्टनम स्थित सिंहाचलम मंदिर में दर्शन किए। 2 मिनट 36 सेकंड के वीडियो में विराट कोहली मंदिर में पूजा-पाठ करते नजर आ रहे हैं। उनके साथ सुंदर भी हैं। विराट ने पारंपरिक कप्पस्थम्भम अलिंगनम (पवित्र स्तंभ को गले लगाना) अनुष्ठान में भाग लिया।

मंदिर प्रशासन ने बताया कि कोहली पूरे परिवार के साथ दर्शन करने आए थे, लेकिन फोटो-वीडियो में कहीं भी अनुष्का और बच्चे नजर नहीं आए। विराट ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में दो शतकों के सहारे 151.00 की एवरेज से 302 रन बनाए। विराट ने तीसरे वनडे में नाबाद 66 रनों की पारी खेली। इस मैच को भारत ने 9 विकेट से जीता।

सिंहाचलम मंदिर में विराट कोहली…

सिंहाचलम मंदिर में विराट कोहली ने भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार के दर्शन किए। पुजारियों ने वेद आशीर्वाद का पाठ किया।

विराट ने मंदिर में भगवान नरसिंह की पूजा-अर्चना की। कोहली फूल-माला के साथ मंदिर परिसर पहुंचे।

पारंपरिक कप्पस्थम्भम अलिंगनम (पवित्र स्तंभ को गले लगाना) के बाद विराट कोहली। उन्होंने सभी को प्रणाम किया।

वॉशिंगटन सुंदर ने भी दर्शन किए

भारतीय ऑलराउंडर तिलक वर्मा को भगवान नरसिंह की फोटो देते पुजारी। उन्हें मंदिर की ओर साल भी उढ़ाई गई।

पवित्र स्तंभ को गले लगाने के बाद भारतीय टीम के ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को तिलक लगाते मंदिर के पूजारी।

पुजारियों ने वेद आशीर्वाद पाठ किया

दर्शन के बाद पुजारियों ने नादस्वरम की ध्वनि के साथ वेद आशीर्वाद का पाठ किया। पुजारियों ने खिलाड़ियों को मंदिर का पवित्र वस्त्र दिया और देवस्थानम की ओर से उन्हें भगवान का चित्र और प्रसाद भेंट किया।

मई में अयोध्या गए थे, रामलला-हनुमान गढ़ी में दर्शन किए

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा 25 मई को अयोध्या गए थे। दोनों ने सुबह 7 बजे रामलला के दर्शन किए। दोनों गर्भगृह में करीब 10 मिनट रहे। हालांकि, राम मंदिर में विराट-अनुष्का की तस्वीरें सामने नहीं आई। उसके बाद दोनों ने हनुमानगढ़ी मंदिर में 20 मिनट तक पूजा-अर्चना की। पुजारी ने दोनों को माला पहनाई।

विराट-अनुष्का ने हनुमानगढ़ी के महंत ज्ञान दास के उत्तराधिकारी संजय दास से मुलाकात की। महंत ने दोनों को हनुमान जी की मूर्ति भेंट की।

टेस्ट से रिटायरमेंट के बाद प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे थे

कोहली टेस्ट से रिटायरमेंट अनाउंस करने के बाद प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे थे। वे 13 मई को तीसरी बार वृंदावन पहुंचे थे। इससे पहले वे 4 जनवरी 2023 और 10 जनवरी 2025 को वृंदावन आए थे। तीनों बार उन्होंने प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। उन्होंने अनुष्का के साथ दोनों ने 15 मिनट तक प्रेमानंद महाराज से बात की और आश्रम में करीब ढाई घंटे बिताए थे।

13 मई 2025 को विराट-अनुष्का प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे थे, दोनों ने उन्हें दंडवत प्रणाम किया था। प्रेमानंद महाराज ने दोनों को चुनरी भेंट की थी।

Exit mobile version