DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

कोलकाता पुलिस ने रायपुर में कारोबारी के ऑफिस मारा छापा:धोखाधड़ी करके कंपनी हड़पने का आरोप, डॉक्यूमेंट खंगालने में जुटी पुलिस, आरोपी फरार

रायपुर,एजेंसी। पश्चिम बंगाल की कोलकाता पुलिस ने रायपुर में छापा मारा है। पुलिस ने कोलकाता में दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है। हालांकि तलाशी के दौरान कई डॉक्यूमेंट की जांच पुलिस ने की है। बताया जा रहा है कि आरोपियों पर एक कंपनी हड़पने का आरोप है। इस मामले में रायपुर पुलिस की मदद से टीम ने छापेमारी की कार्रवाई की है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मप्र के कोतमा से रायपुर आकर बसे महेन्द्र गोयनका नाम के व्यक्ति पर कोलकता में धोखाधड़ी और जालसाजी की शिकायत दर्ज हुई है। जिसके बाद कोलकाता पुलिस ने महेन्द्र गोयनका के रायपुर स्थित फरिश्ता काम्प्लेक्स स्थित ऑफिस पर छापे मारे है। छापे के दौरान महेन्द्र गोयनका,उनके भाई मनीष गोयनका, सुनील कुमार अग्रवाल और अन्य आरोपी नहीं मिले। बताया जा रहा है कि पुलिस ने ऑफिस में कागजातों की जांच की है।

MP में 2 दिन पहले हुईं रेड

बताया जा रहा है कि गोयनका भाइयों से जुड़े अन्य साथियों पर कटनी के माधवनगर थाने में भी इसी तरह धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। इस केस में भी आरोपी फरार चल रहे हैं। इसके पहले इसी केस में कोलकाता पुलिस ने महेन्द्र गोयनका के मप्र कोतमा के ऑफिस पर भी दो दिनों पहले छापा मारा था। जांच और साक्ष्य की जब्ती के लिए कोलकाता पुलिस ने कोतमा स्थित हीरो शोरूम और अन्य संबंधित स्थानों पर छापेमारी कर सबूत इक्कठे किए थे।

Exit mobile version