कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब के पूर्व सचिव एवं कोरबा नई दुनिया के ब्यूरो चीफ देवेंद्र गुप्ता की बहन एवं एसईसीएल कुसमुण्डा से सेवानिवृत्त सुरेश गुप्ता की धर्म पत्नी श्रीमती अंबिका गुप्ता का आज आकस्मिक निधन हो गया। 59 वर्षीय श्रीमती गुप्ता कुछ दिनोंं से अस्वस्थ चल रही थीं। इलाज के दौरान आज उनका निधन हो गया। वे अपने पीछे पुत्र आशु गुप्ता, पुत्रवधु, नाती-पोता सहित भरापूरा परिवार छोडक़र देवलोक गमन कर गईं।
आज अपरांह 4 बजे मोतीसागरपारा स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उपस्थित सैकड़ों लोगों ने परिसर में शोक समारोह आयोजित कर श्रीमती गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की।
नई दुनिया के कोरबा ब्यूरोचीफ देवेंद्र गुप्ता को भगिनी शोक
