DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

कोरबा को मिला आधुनिक सायबर पुलिस थाना

मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल लोकार्पण
श्रममंत्री देवांगन, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष चावलानी, महापौर श्रीमती संजूदेवी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन, कलेक्टर दुदावत, एसपी तिवारी सहित प्रतिनिधि, अधिकारी रहे उपस्थित
कोरबा।
आज दोपहर 2.00 बजे कोरबा को आधुनिक सायबर पुलिस थाना की सौगात दी गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वर्चुअल लोकार्पण किया। साय ने कोरबा सहित अन्य 07 जिलों में भी सायबर थाना का वर्चुअल लोकार्पण किया। कोरबा में श्रममंत्री लखनलाल देवांगन, कोरबा महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष अशोक चावलानी, कलेक्टर कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, प्रफूल्ल तिवारी, नरेन्द्र पाटनवार, नरेन्द्र देवांगन, सचिन तिवारी, दीपक यादव, लक्ष्मण श्रीवास सहित कई जनप्रतिनिधि एवं पुलिस विभाग के आला अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित थे।


सायबर अपराधों में आएगी कमी


पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने पत्रकारों से रू ब रू होते हुए कहा कि कोरबा जैसे औद्योगिक शहर के लिए सायबर पुलिस थाना अपरिहार्य था। आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वर्चुअल लोकार्पण किया। कोरबा के लिए यह बड़ी सौगात है। सायबर पुलिस थाना मिलने से यहां सायबर अपराधों में कमी आएगी।
रजत चंद्रा बने प्रथम थाना प्रभारी
एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने नवीन सायबर पुलिस थाना का प्रथम प्रभारी के रूप में रजत चंद्रा को जिम्मेदारी दी है। उन्होंने कहा कि स्टाफ को प्रशिक्षण की जरूरत होगी, ताकि आधुनिक तकनीक से सायबर ठगी के अपराधों पर नियंत्रण मिल सके। सायबर अपराधियों को दूसरे प्रदेश और जिलों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर गिरफ्तार करते हैं।
अज्ञानता और लालच सायबर अपराध का मुख्य कारण


एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने कोरबा की जनता से अपील करते हुए कहा कि सायबर ठगों से सावधान रहें। पासवर्ड शेयर न करें, क्योंकि बैंक पासवर्ड नहीं मांगते। सायबर ठगी से एकमात्र बचाव जागरूकता है। उन्होंने कहा कि सायबर अपराध का मुख्य कारण अज्ञानता और लालच है, इन दोनों बीमारी से बचें और सायबर ठगी नहीं होगी।
सायबर ठगी होने पर 1930 पर कॉल करें
एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि सायबर पुलिस थाना मिलने से ठगी से पीड़ित लोगों को राहत दे पाएंगे। यदि ठगी के शिकार हो जाते हैं, तो तत्काल 1930 पर कॉल करें और राशि को होल्ड करें। पास के पुलिस चौकी या थाना को तत्काल सूचित करें।

Exit mobile version